दनकौर सुंदरलाल की रिपोर्ट

गोपाष्टमी के  अवसर पर दनकौर के  द्रोण गौशाला परिसर से निकली प्रभात फेरी। 

दनकौर। भारतीय संस्कृति के अनुरूप गौ माता के सरंक्षण, संवर्धन एवं समाज में इस हेतु जागृति हेतु गत वर्ष की भांति इस बार भी  शुक्रवार को गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर दनकौर के  द्रोण गौशाला परिसर में प्रातः 7 बजे हवन किया गया  और 8 बजे गौ माता के साथ प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में गौ माताओं का नगर भ्रमण तथा  सुंदर कांड सेवा समिति एवं श्री राधा रानी सखी मंडल के द्वारा भक्तिमय भजन व भगवान श्री जगन्नाथ  की रथयात्रा निकाली गई। इस प्रभात फेरी  की शुरुआत क्षेत्रीय विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने की इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्सव हमारी संस्कृति का आधार है गौमाता की सेवा, सुरक्षा एवं संरक्षण का महापर्व है गोपाष्टमी उत्सव। उन्होंने कहा कि गोमाता साक्षात लक्ष्मी स्वरूप है।  यह प्रभात फेरी जो पूरे दनकौर में विभिन्न मोहल्लों पूरे कस्बे में से निकाली गई  इस मौके पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे दनकौर कोतवाल खुद मौके पर  प्रभात फेरी के साथ सुरक्षा में नजर आए इस मौके पर मनीष अग्रवाल (संचालक)गोपाष्टमी पर्व एवं श्री गुरु द्रोण गौशाला समिति दनकौर, रमेश चंद विद्यावती चैरिटेबल ट्रस्ट के राम प्रकाश गोयल ,राम अवतार गोयल, अरविंद गोयल, द्रोणा गौशाला समिति के प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल, राकेश गर्ग महिपाल गर्ग ,संदीप जैन, संदीप गर्ग, सोनू वर्मा,  सुशील बाबा, पंकज नंबरदार, सिंटू चौधरी कमल चौधरी,मनोज त्यागी ,मोनू गर्ग ,विकास चौधरी रणदीप कपासिया भी मौजूद रहे। 






Share To:

Post A Comment: