साभार दैनिक पीड़ित मानव
बुलंदशहर ☛ सिटी कोतवाली में सटटाकिंग त्रिलोक के खिलाफ एफआईआर, पुलिस ने शिवसेना के जिलाध्यक्ष सर्वेश राना की तहरीर पर जुआ अधिनियम की धारा में दर्ज की रिपोर्ट ।
1. दो दिन पूर्व शिवसेना ने पुलिस ऑफीस पर किया था प्रदर्शन, लगाया था आरोप पुलिस और कुछ सफेदपोशों के संरक्षण में त्रिलोक के सट्टा का धंधा बदस्तूर है जारी ।
☛ सिटी के गददीवाड़ा में झगड़ा, युवक अज़ीम के साथ इसी मुहल्ले के सद्दाम ने की मारपीट, जलती आग में दिया धक्का, मुकदमा दर्ज ।
☛ कोतवाली देहात क्षेत्र के यमुनापुरम में एक महिला ने अपने जेठ पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, थाने में तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट ।
☛ आहार क्षेत्र के गांव खनोदा पोटा मार्ग पर हादसा, कालेज बस ने बाईक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, पुत्र की मौत, पिता की हालत गंभीर । गांव खनोदा का रहने वाला है मृतक ।
☛ सिकंद्राबाद क्षेत्र के गांव भौखेड़ा में क्रिकेट खेल रहे बच्चों में मारपीट, परिजन भी आपस में भिड़े, चले लठ, हुआ पथराव, 7 लोग  घायल!

☛ औरंगाबाद थाना प्रभारी ने गौ-तस्करों पर कसा शिकंजा, तीन गौ-तस्कर रिजवान, नफ़ीस व नाजिम को गैंगस्टर एक्ट में किया निरुद्ध ।
☛ बीजेपी ने 10 माह में 4 बार बदले जनपद बुलंदशहर जिला प्रभारी, नवनियुक्त जिला प्रभारी वाई. पी. सिंह आज पहुंचे बुलंदशहर, कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग ।
1. कार्यकर्ताओं से 2019 के लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का किया आहवान, मीटिंग में जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल सहित जिला प्रभारी शरद त्रिवेदी आदि रहे मौजूद ।
2. वाई. पी. सिंह से पहले जिले के जसवंत सैनी, संजीव बालियान और विमल शर्मा रहे प्रभारी, बार-बार प्रभारी बदले जाने से पार्टी की प्रतिष्ठा हो रही खराब ।
☛ अलीगढ़ में गायों को पालेगी पुलिस, एसएसपी, एसपी, सीओ व जिले के सभी थाना प्रभारी पालेंगे गाय । आवारा पशुओं को लेकर एसएसपी अजय साहनी ने लिया फैसला, आवारा घूम रही गायों को खुद पालेगी पुलिस ।
☛ लखनऊ के प्रोपर्टी डीलर मोहित जायसवाल को बुधवार शाम गोमतीनगर उनके ऑफिस से बाहुबली अतीक अहमद के गुर्गो ने किया अगवा, ले गए देवरिया जिला जेल ।
1. जेल में अतीक अहमद ने अपने बेटे संग मिलकर की प्रोपर्टी डीलर की बेतहाशा पिटाई, उससे 45 करोड़ की जमीन अपने नाम पर लिखवाई । उसकी एसयूवी गाड़ी भी अतीक के गुर्गो ने लूटी ।
☛ गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में एक दिव्यांग को बड़ी बेरहमी से पीटा, घटना के कुछ देर बाद ही दिव्यांग की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएसपी आवास का किया घेराव ।

Share To:

Post A Comment: