Good morning 24Express news Aligarh
Date 7/12/18
Jitendra Garg
खैर क्षेत्र के गांव नायल में शौच करने गये प्रधान के बेटे की गला दवाकर हत्या,हत्याकर शव को जंगल मे लकड़ियों के ढेर में छुपाया, हत्यारे फरार
थाना खैर क्षेत्र के गांव नायल निवासी सोनू (26वर्ष) पुत्र श्रीपाल सुबह शौच के लिए खेतों पर गया था उसके बाद घर वापस नहीं लौटा शाम को 3:00 बजे पड़ोसी गांव मानपुर की महिलाएं घास काटने गई थी तभी एक बॉडी लकड़ियों के ढेर में महिलाओं को दिखाई दी, महिलाओं के शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्रित हो गए और लकड़ियों के ढेर में से बॉडी को निकाला तो देखा के वर्तमान प्रधान के बेटे सोनू की थी,घटना से गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पूरे घटनाक्रम पर एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की गला दबाकर हत्या होना लग रहा है। सही जानकारी हत्या की पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगी। मुकदमा लिखा गया है पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है ।
जॉइंट मजिस्ट्रेट ने की बड़ी कार्यवाही, किढारा मे 15 बीघा जमीन के बदले गलत तरीके से कब्जाई गई 48 बीघा सरकारी जमीन को कराया कब्जा मुक्त
डीएम चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर जॉइंट मजिस्ट्रेट जोगिंदर सिंह ने बड़ी कार्यवाही की है।जॉइंट मजिस्ट्रेट श्री सिंह ने तहसील कोल के किढारा गांव मे श्रीचंद नाम के व्यक्ति द्वारा 15 बीघा जमीन के बदले 48 बीघे सरकारी जमीन को गलत तरीके से कब्जा कर लिया गया था। जिसको एसडीएम कोल की कोर्ट ने खारिज कर दिया और तहसील की राजस्व व पुलिस टीम के सहयोग से कब्जा मुक्त कराया।
फार्मासिस्टों की हड़ताल शुरू साथ ही मरीज हुए परेशान
प्रांतीय आह्वान पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन अलीगढ़ के साथियों ने 3,4,5,दिसंबर को काला फीता बांधकर विरोध प्रर्दशन करते हुए जनपद के सभी फार्मेसिस्ट,चीफ फार्मेसिस्ट,प्रभारी अधिकारी फार्मेसी ने कार्य किया।6 व 7 दिसंबर को सुबह दो घण्टे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा 8 दिसंबर को द्वितीय शनिवार का सामूहिक अवकाश का उपभोग किया जाएगा इसके बाद भी मांगे पूरी न हुई तो 10 दिसंबर से अनिश्चित कालीन हडताल किया जाएगा।कार्य बहिष्कार में प्रमुख रूप से डॉ जे बी सिंह डॉ. बीपी राजोरिया,डॉ अनिल तिवारी,डॉ अनिल कुमार शर्मा,डॉ मुकेश गुप्ता,डॉ मोहित चौहान,डॉ अख्तर हुसैन,डॉ सुरजीत सिंह,डॉ अनिल कुमार शर्मा,डॉ संजीव कुमार,डॉ अजय शिशोदिया,डॉ शैलेंद्र तोमर,डॉ पवन कुमार आदि फार्मासिस्ट साथी शामिल हुए
राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल द्वारा बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के आरोपियों पर कार्यवाही के लिए एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट पर एसीएम द्वितीय को सौंपा
राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल द्वारा बाबरी मस्जिद की शहादत के लिए कलेक्ट्रेट पर 3 सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा और मांग की 6 दिसंबर 1992 का दिन हमारे देश का वह काला दिन था जब ऐतिहासिक बाबरी मस्जिद को दिनदहाड़े भारतीय संविधान कानून एवं न्यायालय के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए तथाकथित धर्मनिरपेक्ष नेताओं एवं शासन प्रशासन की मिलीभगत से संघ परिवार के नेताओं के शह पर अराजक तत्वों द्वारा शहीद कर दिया गया था। आज इस घटना के 25 वर्ष बीत जाने के बाद भी न्याय नहीं हो सका,जबकि इस घटना की जांच के लिए गठित लिब्राहन कमिशन ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट कर दिया है कि मस्जिद को योजनाबद्ध तरीके से ढहाया गया था,और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को चिन्हित कर दिया,अब यह केंद्र सरकार का काम है कि इस संबंध में अविलंब कार्यवाही करें तथा पीड़ितों को न्याय दें।ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद जावेद,समीर, जफर,मोहम्मद इरशाद,मुकीम, दिलशाद,मुस्ताक,नूर कमल, सलीम सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नगर आयुक्त ने नगर पालिका व नगर पंचायतों के कर्मचारियों को स्वच्छता के सिखायें गुरूमंत्र
स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा 2018 के लिये नगर निगम सेवाभवन में नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल की अध्यक्षता में शहर की सभी नगर पंचायतों व पालिकाओं के साथ एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी।कार्यशाला का मुख्य उदेश्य उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगर निकायों में स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा 2018 की तैयारियों को शीघ्र पूर्ण करना था। कार्यशाला में श्री पटेल ने विभिन्न पंचायतों व पलिकाओं से आये अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने अपने क्षेत्र में स्वच्छ वार्ड का मूल्याकंन करने के लिये टिप्स दिये।कार्यशाला में अलीगढ़ जनपद के प्रत्येक वार्ड हेतु किये गये प्रदर्शन का अभिलेखीकरण डाक्यूमेंटेशन एवं प्रतिस्पर्धा हेतु बनाये गये मापदण्ड के अनुरूप वार्डो को गतिविधिवार प्राप्त अंक की सूचना संरक्षित करने व निकाय में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 प्रतिशत वार्डो का विवरण एमआईएस पर आॅन लाइन अपलोड करनेए स्थलीय निरीक्षण व मूल्याकंन अभिलेखीकरण आदि पर नगर आयुक्त ने विस्तृत प्रस्ताव पर जानकारी व नगर पंचायत व पलिकाओं के अधिकारियों व कर्मचारियेां को ट्रेनिंग दी।
अलीगढ़ में गौकशी को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जताई चिंता
भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष धीरज चौधरी ने कहा कि बुलंदशहर में हुई घटना भी गौकशी का नतीजा है। अलीगढ़ में भी लगातार गौकशी के मामले सामने आते रहे हैं।प्रदेश सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया जाता रहा है,जिसे युवा मोर्चा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि इन पर सख्त से सख्त कार्यवाही नहीं की गई तो युवा मोर्चा कार्यकर्ता अवैध कट्टी वाले स्थानों को चिन्हित कर मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें उसकी सूची सौंपेंगे।महानगर उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सपथ लेते ही अवैध कट्टीघरों पर कार्यवाही के निर्देश दिए थे, प्रशाशन द्वारा जिन पर कुछ समय तो अमल किया गया था लेकिन अब ये अवैध कट्टी संचालक बेखौफ होकर अवैध कटान कर रहे हैं। जिसका जिम्मेदार पूरी तरह से अलीगढ़ प्रशाशन है। जो अवैध कट्टी पर रोक लगाने में सक्षम नजर नहीं आ रहा।
युवा मोर्चा नेताओं का कहना है कि प्रशासन इन पर लगाम लगाए, अन्यथा युवा मोर्चा कार्यकर्ता खुद इस अवैध कट्टी को रोकने का काम करेंगे।
करतारपुर के ठाकुर मलखान सिंह स्कूल में रूबेला खसरा टीकाकरण होने पर कुछ छात्र-छात्राओं की बिगड़ी हालत
थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव करतारपुर के ठाकुर मलखान सिंह स्कूल में रूबेला खसरा टीकाकरण होने पर कुछ छात्र-छात्राओं की बिगड़ी हालत। छात्रा के परिजनों ने बताया कि अकराबाद सीएससी पर उपचार के लिए भेजा था जिसे रेफर कर दिया गया और एक छात्रा नेहा पुत्री ओम प्रकाश को जिला अस्पताल मलखान सिंह में एडमिट कर दिया गया है जिसका उपचार चल रहा है।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर को स्वच्छ एवं जनता को जागरूक बनाने के उद्देश्य से उप जिला अधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा द्वारा नगरपालिका स्टा सभासद गढ़ को लेकर पूरे नगर का पैदल भ्रमण किया गया इस दौरान सड़क पर कूड़ा डालने वालों को सख्त हिदायत दी गई तथा कड़ी चेतावनी दी गई इसी बीच मोहल्ला बड़ा बाजार में राशन वितरण की दुकान का भी निरीक्षण किया गया।गुरुवार की साप्ताहिक बंदी को भी उप जिलाधिकारी महोदय ने कड़ाई से अनुपालन कराया नगर के लोगों द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका द्वारा किए जा रही सफाई एवं कार्य को सराहा गया स्वच्छ सर्वेक्षण एवं वार्ड प्रतिस्पर्धा प्रतियोगिता के अंतर्गत नगर के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज एनसीसी कैडेट्स के माध्यम से नगर में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं का सफाई अभियान एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया इस दौरान नुक्कड़ नाटक में नागरिकों की जागरुकता रही तथा उन्हें गीला कचरा एवं सूखा कचरा घर से ही अने एवं गीले कचरे की कंपोस्ट खाद बनाने की विधि का वह भी सिखाया गया नुक्कड़ नाटक का मंचन मेजर पीके श्रोती एनसीसी यूपी बटालियन एवं उपजिलाधिकारी तथा नगर पालिका अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।
अमुवि में बाबरी मस्जिद पुनः निर्माण के पोस्टर को लेकर मचा हड़कंप आनन-फानन में प्रॉक्टोरियल की टीम ने हटवाए पोस्टर
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शीघ्र बाबरी मस्जिद के पुननिर्माण होने के लगाये गए पोस्टर,बिना परमिशन पोस्टर लगाने की सूचना पर अमुवि प्रशासन में मचा हड़कंप, प्रोक्टोरियल टीम पोस्टर हटाने पहुंची,अमुवि प्रशासन पोस्टर लगाने वालों केे बारे में जता रहे है अनभिज्ञता,पोस्टर हटवा ने की कर रहा बात,मुस्लिम यूथ संगठन मान रहा है अमुवि में राष्ट्र विरोधी गतिविधि पनपने की बात।प्रो0 शाफे क़िदवई मेंबर इंचार्ज अमुवि ने बताया कि इस प्रकार के पोस्टर लगाए है,इसकी जानकारी की जा रही है,पोस्टरों को हटवाया जा रहा है।
शिवसेना द्वारा राम मंदिर जल्द से जल्द बनाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा
शिवसेना राम मंदिर को लेकर सदा से संवेदनशील रही है आज एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एसीएम को सौंपते हुए मांग की कि शिवसेना भव्य राम मंदिर अयोध्या में बनाने के लिए संकल्प बद्ध है। क्योंकि हमारे सैकड़ों शिव सैनिक बलिदान दे चुके हैं, अब हमारे सब्र का बांध टूट चुका है। महानगर शिवसेना प्रभारी अशोक पंडित ने कहा के 2019 के चुनाव में पूर्ण सहयोग करेंगे लेकिन पहले भव्य राम मंदिर बाद में सरकार। बहुत सह लिया अब नहीं सहेंगे। उन्होंने आगे कहा के मुख्यमंत्री से हमारी मांग है कि भगवा धारियों का सम्मान करें और अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ किया जाए।भव्य राम मंदिर बना कर हिंदुओं की आस को पूर्ण करें।शिवसेना का दिल जीते,शिव सैनिकों का बलिदान न भूलें।ज्ञापन देने वालों में किशन पंडित,चौधरी गंभीर सिंह, राधेश्याम राठौर,राजकुमार शर्मा, लालू सिंह,अविनाश कश्यप, अर्जुन यादव,प्रमोद जादौन, राकेश बघेल सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नुमाइश ठेके के नाम पर आम जनता से लूटमार की योजना:
मनोज सक्सेना
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व प्रदेश सचिव ने नुमाइश ठेके के नाम पर आम जनता से लूटमार की योजना बताई उन्होंने कहा कि नुमाइश के लिए जिन लोगों ने जगह इन शर्तो पर दी थी कि आम जनता का मनोरंजन व किसानों को नई टेक्नोलॉजी की जानकारी मिल सके लेकिन शहर से 70% अधिक मूल्य पर नुमाइश में बिक्री हो रही है अधिकारी मौज लेते हैं यह लूटमार का केंद्र बन गया है इसको ठेका मुक्त किया जाए।भाजपा के विधायक, सांसदों व विपक्ष के नेताओं को इसके लिए जिला प्रशासन व शासन पर दबाव बनाना चाहिए।
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि
समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक यादव के अध्यक्षता में बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर कुंवर बहादुर सिंह बघेल,सचिन यादव,आर एन यादव,एवं समस्त पदाधिकारी,एवम् कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यूथ कांग्रेस कमेटी ने डॉक्टर बी आर अम्बेडकर जी का परिनिर्वाण दिवस मनाया
आई टी आई रोड स्थित डॉक्टर बी आर अम्बेडकर जी का परिनिर्वाण दिवस मनाया।इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद बघेल ने कहा कि बाबा साहब ने समाज को समानता का अधिकार दिलाया।बाबा साहब ने दलित ,पिछड़े,अल्पसंख्यक वा महिलाओं के अधिकार को की हक की लड़ाई लडी।इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालकिशन , साजिद बेग, दिनेश सूर्यवंशी, पुष्पेन्द्र शर्मा, हासिम खान,लाला बघेल, राजेश कुमार, मनोज सिंह , सनी प्रजापति , ललित कुमार आदि मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की फिर की एडीएम प्रशासन ने समीक्षा,एक सप्ताह के अंदर निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने दिये निर्देश
डीएम चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत नगर पंचायत व नगर पालिका की दूसरे दिन समीक्षा बैठक की।बैठक के दौरान डूडा के एमआईएस मैनेजर राधेश्याम , सेवा प्रदाता कंपनी के जिला कंसलटेंट राहुल झांगड़ा,लखनऊ से आये कंपनी के डिप्टी जनरल मेनेजर विकास भदौरिया के साथ नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारी व स्टाफ व कंपनी के द्वारा नगरीय निकायों में कार्य कर रहे कर्मचारियों के साथ एक एक करके सभी की प्रगति की समीक्षा की गई है। जिसमे एडीएम प्रशासन अजय श्रीवास्तव ने सभी को लक्ष्य निर्धारण किया। जिसमे छर्रा 200,ज्ट्टारी 25,अतरौली 25,हरदुआगंज17,बेसवा42,जलाली 60,पिलखना40,विजयगढ़ 20,अलीगढ़ 491,खैर 225,इगलास 39, कौडियागंज 211, 1395 आवास पूर्ण करने के लिऐ एडीएम प्रशासन ने एक सप्ताह का समय दिया है। तथा यह भी चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी और कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर ईडीएम ,एमआईएस मैनेजर, सेवा प्रदाता कंपनी जिला कंसलटेंट, डिप्टी जनरल मेनेजर व अधिशासी अधिकारी व स्टाफ मौजूद रहे।
गंगीरी पुलिस ने तस्करी कर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब के 480 पव्वा,चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो युवकों को किया गिरफ्तार
थाना गंगीरी क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान तेहरा मोड़ पर एक प्लैटिना गाड़ी पर सवार दो लोगों को रोका जिनके कब्जे से पुलिस को 480 पव्वा नाजायज अंग्रेजी शराब के बरामद हुए पुलिस द्वारा गाड़ी के कागज मांगने पर नहीं दिखाए गए पता चला गाड़ी भी चोरी की है।पुलिस पूछताछ में युवकों ने अपने नाम थान सिंह पुत्र राम प्रसाद यादव,विपिन पुत्र सतीश चंद्र निवासीगढ़ ग्राम कसेरी थाना गंगीरी बताए।पुलिस ने एक्साइज एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को जेल भेज दिया है।
ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह की टीम द्वारा सौर दिवस बरौला चौराहे पर मनाया गया सनातन धर्म को मानने वाले लोगों ने एकत्रित होकर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए एक दूसरे को लड्डू खिलाकर शौर्य दिवस की बधाई दी महानगर महामंत्री संदीप कुशवाहा ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हजारों वर्ष पूर्व श्री राम जी का जन्म अयोध्या नगरी में हुआ था भारत के प्रत्येक नागरिक को ज्ञान है तथा जिसका प्रमाण भी हमारे ग्रंथों में मिलता है। मैं सभी लोगों से यह भी कहना चाहता हूं 9 दिसंबर को भारी संख्या बल में दिल्ली कूच करेंगे और निर्माण में जो भी सहयोग हो सकेगा वह भी करेंगे ।
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर बाबा भीमराव अंबेडकर के निर्वाण दिवस को मनाया
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर बाबा भीमराव अंबेडकर के निर्वाण दिवस को उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया इस मौके पर पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहब किसानों नौजवानों दलितों पिछड़ों मुस्लिमों गरीबों के साथ साथ सभी वर्ग के सर्वांगीण विकास के प्रति भविष्य के चिंतन स्वरूप नेता थे उन्होंने देश में आजादी के बाद समाज की छुआछूत गरीबी से छुटकारा मान-सम्मान की समानता और देश के भविष्य को संवैधानिक दायित्व दिया था आज समाज के सभी वर्ग उसी पर आज आगे बढ़कर एकता की ताकत से देश के गौरव को आगे बढ़ा रहे हैं और फिर भी फल-फूल रहे इस मौके पर अश्विनी शर्मा कुमार गौरव चौहान ठाकुर अमित सिंह रामगोपाल रैना तारीख ख्वाजा रोबिन ठाकुर पुरुषोत्तम राजीव लीडर लोकेश चौधरी अदनान निखिल आदि मौजूद रहे।
अमुवि लाइब्रेरी एंड साइंस इंफॉर्मेशन विभाग के पूर्व अध्यक्ष ने विश्व भारती विद्यालय कोलकाता में आयोजित समीनार में अपने व्याख्यान दिए
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी एण्ड साइंस इनफोरमेशन विभाग के पूर्व अध्यक्ष तथा इंडियन लाइब्रेरी एसोसिएशन, नई दिल्ली के वर्तमान अध्यक्ष प्रोफेसर शबाहत हुसैन ने विश्व भारतीय विश्वविद्यालय, कोलकाता में भारत में लाइब्रेरी साइंस की शिक्षा के विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में बीजक व्याख्यान प्रस्तुत किया।सेमिनार का आयोजन इंडियन एसोसिएशन आॅफ स्पेशल लाइब्रेरीज़ एण्ड इनफोरमेशन सेंटर्स द्वारा किया गया था। प्रोफेसर शबाहत हुसैन ने अपने व्याख्यान में भारत में लाइब्रेरी साइंस की शिक्षा का इतिहास बयान करते हुए वर्तमान में उसके समक्ष आने वाली चुनौतियों एवं समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए उनके समाधान के लिए सुझाव पेश किये।
गांधी जी की 150 जयंती के उपलक्ष्य में भाजपाइयों ने वार्ड-20 में निकाली कमल संदेश पदयात्रा
गांधीजी की 150 जयंती के उपलक्ष में वार्ड 20 में राजेंद्र नगर फायर ब्रिगेड न्यू राज नगर शक्ति नगर नगला मसानी लक्ष्मण पुरम आदि में कमल संदेश पदयात्रा निकाली गई यात्रा के दौरान भारत माता की जय वंदे मातरम मोदी जिंदाबाद योगी जिंदाबाद की जय हो के नारे लगाये और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन जन तक भाजपा सरकार की योजनाओं को लोगों को बताया इस दौरान मनीष रॉय सुबोध स्वीटी सुधा सिंह सुंदर लाल सोनकर सुशीला सिंह राकेश गोस्वामी वैभव गौतम दिनेश शास्त्री ओपी लाला आदित्य राज सोनकर सुरेश पचौरी सूरज विजय तोमर नत्थू सिंह रजनी तोमर अंजू चौधरी श्रीनिवास ने सहित दर्जनों भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शौर्य दिवस के उपलक्ष पर सात कुंडीय हवन यज्ञ का किया आयोजन
अशोक दिवस के उपलक्ष में बजरंग दल ने सात कुंडिया हवन यज्ञ करके अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के संकल्प को दोहराया हवन यज्ञ अलीगढ़ के मुख्य पुरोहित नृत्य किशोर महाराज द्वारा किया गया विभाग मंत्री रामकुमार आयोग ने बताया की सबसे पहले संत 1528 में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर को तोड़ा गया था अंतिम बार सन 1992 दिसंबर के पावन दिन ही श्री राम के मंदिर पर लगा हुआ कलंक था उसको बाबरी ढांचे के नाम से जानते थे की राम के भक्तों ने कार सेवा के द्वारा दिया इस विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पूरे देश में 6 दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाता है इस मौके पर गौरव शर्मा इन पाल सिंह विशाल शर्मा जगबीर, विशाल शर्मा विशाल देशभक्त मयंक कुमार अमित भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
पुलिस ने चेकिंग में 32 वाहनों के काटे चालान, एक वाहन को किया सीज
अलीगढ़ पुलिस ने गुरुवार को जनपद में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें 32 वाहनों के चालान किए गए। व एक वाहन को किया सीज , इसके साथ ही मौके पर 16600 रुपए समन शुल्क बसूल किया। जनपद में पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 17 लोगों को किया गिरफ्तार।
24Express news. Aligarh
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस, वाट्सएप कराने के लिए सम्पर्क करें
Jitendra Garg
24Express news Aligarh
9359080748


Post A Comment: