24Express news Aligarh
Date 6/12/18 9:00pm
Jitendra Garg

✍ मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों/योजनाओं की गहन समीक्षा हेतु सैक्टर बार बैठकों के लिए जारी किया एजेंडा
डीएम चन्द्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में होने वाली कलेक्ट्रेट में सेक्टर बार बैठकों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की प्रगति की गहन समीक्षा हेतु मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र ने बैठक का रोस्टर जारी किया है रोस्टर जारी करते हुए सीडीओ ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपनी समस्त विभागीय योजनाओं की प्रगति पुस्तिका 5 प्रतियों में बैठक से 3 दिन पूर्व कार्यालय अर्थ एवं संख्याधिकारी अलीगढ़ को उपलब्ध कराएं तथा रोस्टर के अनुसार बैठक में समस्त सूचनाओं सहित निर्धारित तिथि समय एवं स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें तथा रोस्टर की तालिका के स्तंभ 5 के अनुसार नामित नोडल अधिकारी द्वारा बैठक के पश्चात तीन दिवस के अंदर बैठक का कार्यवृत्त जारी कराया जाएगा।
✍69,000 शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, नई वेबसाइट पर होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
उत्तर प्रदेश में 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए आवेदन आज दोपहर से शुरू हो जाएंगे। इसके लिए एनआईसी ने अलग से वेबसाइट  (atrexam.upsdc.gov.in तैयार की है। पंजीकरण 20दिसम्बर तक किये जा सकेंगे। इसकी लिखित परीक्षा 6 जनवरी को होनी है।आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 21 दिसंबर रखी गई है। वहीं आवेदन पूरा करके उसका प्रिंट लेने की अंतिम तारीख 22 दिसंबर है। 23 दिसंबर तक जिला समितियां केंद्र निर्धारण कर देंगी। 31 दिसंबर को प्रवेश पत्र अपलोड करने की सूचना जारी कर दी जाएगी।4 जनवरी को उत्तर पुस्तिकाएं जिला मुख्यालयों को भेज दी जाएगी। वहीं इसकी लिखित परीक्षा छह जनवरी को सुबह 11 से 1.30 बजे तक होगी। इस बार परीक्षा का पैटर्न बदल दिया गया है और इसे ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन (ओएमआर) आधारित कर दिया गया है यानी परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं 8 जनवरी को उत्तरमाला वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। 11 जनवरी तक इस पर आपत्तियां ली जाएंगी और इसका निस्तारण करते हुए 19 जनवरी को संशोधित उत्तरमाला जारी की जाएगी और 22 जनवरी को परीक्षाफल घोषित कर दिया जाएगा।
✍5 लाख से ज्यादा लोग होंगे शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल
 इस बार 5 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के शिक्षक भर्ती में भाग लेने की उम्मीद है, क्योंकि इस बार 3,66,285 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं पिछली बार लिखित परीक्षा में 1 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी बैठे थे, उसमें भी 60 हजार इसमें सफल नहीं हुए। इसके अलावा बीते वर्षों में टीईटी पास अभ्यर्थी अभी बेरोजगार हैं।

✍इंस्पेक्टर सुबोध सिंह को पूर्व सांसद एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आवास पर दी श्रद्धांजलि
किशोर नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की याद में हुई श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह और जिला उपाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह जादौन ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी गृहस्थ जीवन में नहीं हैं इसलिए उन्हें परिजनों की पीड़ा का अहसास नहीं है। उनके धर्म में गोमाता की आड़ में सुहागिनों को विधवा बनाने का चलन शुरू हो गया।पहले लखनऊ में ब्राह्मण समुदाय के होनहार युवक विवेक तिवारी को पुलिस ने अकारण बीच सड़क मार दिया।

✍स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के अन्तर्गत खैर नगर पालिका मे नुक्कड़ नाटक कर लोगो को किया गया स्वच्छता के प्रति जागरूक
स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के अन्तर्गत डीएम चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर 5 दिसम्बर को नगरपालिका परिषद खैर मे राम ग्राम सेवा संस्था के कलाकारों द्वारा वार्ड 08,14,15,17,18और 24 मे नुक्कड़ नाटक कर लोगो को स्वछता के साथ साथ खुले मे शौच न करने के लिऐ जागरूक किया गया और उन्हे शौचालय प्रयोग करने के लिऐ जागरूक किया गया और उन्हे बताया गया कि वे शौचालय का प्रयोग करेंगे तो बीमारियों से दूर रहेंगे। इसके साथ ही कलाकारो ने पॉलिथीन प्रयोग न करने की शपथ भी दिलाई।इस मौके पर अधिशासी अघिकारी संदीप सक्सेना सहित सभासद भी मौजूद रहे।

✍आईटीआई विभाग ने 13 बकायदारों पर दर्ज कराए केस
आयकर विभाग आधा दर्जन ऐसे लोगों पर अभियोजन कार्यवाही करने जा रहा है जिन्होंने विभाग का करोड़ों रुपए का टैक्स जमा नहीं किया है। आयकर अधिकारियों के मुताबिक अभियोजन में जिन लोगों पर मुकदमा चल रहा है उसमें कम से कम 6 माह और अधिकतम 7 साल सजा का भी प्रावधान है आयकर विभाग में जांच विंग ने 2012 से लेकर अब तक बैंकों में बड़ा ट्रांजैक्शन करने वाली नोटबंदी के दौरान नकदी जमा कराने वाले 400 लोगों को नोटिस जारी किया है। इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष में 13 टैक्स डिफाल्टरों पर मुकदमा कायम कराया है। चालू वित्तीय वर्ष में विवाह को 275 करोड रुपए का राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला है। आगरा सीजीएम कोर्ट में ट्रायल शुरू हो चुका है। टैक्स अदा नहीं करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है जल्द ही कुछ लोगों के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई की जाएगी जिसकी तैयारी चल रही है चालू वित्तीय वर्ष में 13 लोगों के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई की गई है।

✍स्मार्ट सिटी के तहत कंट्रोल एंड कमांड सिस्टम 170 करोड़ में बनेगा
लाल डिग्गी पर 170 करोड रुपए कंट्रोल एंड कमांड सिस्टम बनाने के लिए ट्रेजर अपलोड किए गए हैं। 1 महीने में यह प्रक्रिया पूरी काम शुरू कराया जाएगा।नगर निगम की सुविधाएं बनेंगी डिजिटल। यह काम ई गवर्नेंस के तहत होंगे इन्हीं कामों को लेकर कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम स्थापित किया जाएगा। यह काम तीन तीन चरणों में होगा। स्मार्ट सिटी के तहत एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के अलावा आईटी आधारित काम पूरे शहर में होंगे। इतने संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे नजर के अलावा चौराहों और मुख्य मार्गो से गुजरने वाले वाहनों पर नजर रखी जाएगी इसमें ऑनलाइन चालान काटने की कार्रवाई हो सकेगी। इसमें प्रमाण पत्र शिकायत पत्र की सुविधाएं  व अन्य कार्य भी होंगे ।यह सभी काम जियोग्राफिकल इंफोरमेशन सिस्टम के अधीन होंगे। इसी शहर में चौराहों पर ट्रैफिक मैनेजमेंट और सुरक्षा के लिहाज से सर्विलांस सिस्टम स्थापित करना है एवं साथ ही जन सुविधाओं को देखते हुए ऑनलाइन सिस्टम तैयार किया जाएगा

✍एएमयू छात्र संघ ने सर सैयद मेमोरियल स्कॉलरशिप फॉर ओपिनियन मेकर्स नामक स्कॉलरशिप की शुरू
एएमयू छात्रसंघ छात्रवृत्ति शुरू कर रहा है। इसका उद्देश्य एएमयू छात्रों में बौद्धिकता, पत्रकारिता तथा साहित्यिक कौशल को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत किसी छात्र या छात्रा का कोई लेख राष्ट्रीय समाचार पत्रों अथवा पोर्टल आदि पर प्रकाशित  होगा तो छात्र संघ द्वारा प्रति लेख पर एक हजार रुपये की धनराशि छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जाएगी। 2018-19 शैक्षणिक सत्र के दौरान समाचार पत्रों एवं पोर्टल पर प्रकाशित होने वाले लेखों के लिए एक छात्र को अधिकतम तीन हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। अधिष्ठापन समारोह के दौरान एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने स्कॉलरशिप से संबंधित संकेत दिए।

✍पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है हमारी सरकार वही जो पुरानी पेंशन दे
अधिकारी कर्मचारी व शिक्षकों की संगठन संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के प्रांतीय नेतृत्व में बुधवार को पुरानी पेंशन चेतना रथयात्रा निकाली गई रथ यात्रा रैली रूप में रामलीला मैदान अचल ताल पहुंचकर महासभा में बदल गई। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील पांडे ने कहा कि 28 अक्टूबर से निरंतर 55 जनपदों में रथयात्रा निकाली जा चुकी है। यदि सरकार नहीं चेती तो 22 दिसंबर को लखनऊ में महा आंदोलन होगा। डॉ प्रशांत शर्मा ने कहा कि कर्मचारी अपना अधिकार लेकर रहेंगे। पीएसपीए के प्रांतीय अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि नई पेंशन दिखावा मात्र है एमएलए व एमपी को पुरानी पेंशन क्यों दी जा रही है। संचालक महेश चंद्र राजपूत, योगेंद्र कुमार व रामदेव शर्मा ने किया। लोकपाल सिंह आरके निगम शशिकांत शर्मा महेश चंद्र विश्वनाथ इंद्रजीत सिंह ज्योति चौधरी महेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
24Express news. Aligarh
24Exprsss news
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस,  वाट्सएप कराने के लिए सम्पर्क करें 
Jitendra Garg
24Express news Aligarh

9359080748
News Aligarh 9;00pm
✍फैजाबाद निवासी राज किरण श्रमिक की संदिग्ध हालत में हुई मौत, पुलिस ने संशय के चलते शव को कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम
थाना देहली गेट क्षेत्र के मोहल्ला खैर बाईपास रोड निवासी रिंकू गौड शटरिंग का काम करता है रिंकू की दुकान पर 20 साल से राज किरण(50 वर्ष)निवासी फैजाबाद काम करता आ रहा था कल उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई, जिसका पुलिस ने मौत के कारणों को जानने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।पुलिस ने शव को रिंकू गौड को सौंप दिया है
✍क्वार्सी क्षेत्र में राधे अपार्टमेंट के बेसमेंट में मिले महिला के शव की हुई शिनाख्त
थाना क्वार्सी क्षेत्र के राधे अपार्टमेंट में मिले महिला का शव की शिनाख्त मृतका के पति गनी राजा ने किसवर(42 वर्ष)निवासी मोजा रायपुर दातागंज जिला बदायूं के रूप में की है।मृतका  के पति गनी राजा ने बताया कि किसवर की तबियत खराब थी और जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था , वहाँ से तीन दिसंबर को कही चली गई,काफी तलाश किया नही मिली।आज पुलिस ने बताया कोई अज्ञात महिला का शव मिला है, हमने पोस्टमार्टम आकर देखा तो मृतका की शिनाख्त किसवर के रूप में की।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

✍सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार में बिकवाली और विदेशी खराब संकेत के चलते गिरावट,सोने चांदी में भी कमजोरी
शेयर बाजार में बिकवाली और विदेशी खराब संकेत के चलते गिरावट के साथ कारोबार हुआ।शेयर बाजार का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 572 पॉइंट गिरकर  35312 के स्तर पर और निफ्टी 181 पॉइंट गिरकर 10601 के स्तर पर बंद हुआ है सोना चांदी में कमजोरी के साथ 31002 और चांदी 37125 के स्तर पर कारोबार हो रहा है।डॉलर में 70.85 के स्तर पर कारोबार हो रहा है।

✍कॉलेज सोसायटी फंड द्वारा ₹4000 मांगने पर एडीएम सिटी से की शिकायत
कुमारी गुंजन पुत्री संजय कुमार निवासी चुहरपुर बन्नादेवी अलीगढ़ ने कॉलेज सोसायटी फंड द्वारा ₹4000 मांगने के संबंध में एडीएम सिटी श्याम बहादुर को प्रार्थना पत्र दिया। उक्त प्रार्थना पत्र में अवगत कराया है कि टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में गुंजन कक्षा 10 की छात्रा है और कॉलेज प्रबंधन सोसायटी फंड ₹4000 की मांग कर रहे हैं। प्रार्थिया ने किसी तरह से ₹2000 कॉलेज में जमा कर दिए बाकी के ₹2000 नहीं है।कॉलेज प्रबंधन कक्षा में बैठने नहीं दे रहे तथा क्लास टीचर्स हाजिरी नहीं लगा रहे हैं। उक्त प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए एडीएम सिटी ने डीआईओएस को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

✍मीजल्स रूबैला अभियान के अंतर्गत इगलास एसडीएम ने किया कई स्कूलो का निरीक्षण
डीएम चन्द्र भूषण सिंह के निर्देश पर जनपद में मीजल्स/ रूबैला अभियान चलाया जा रहा है।जिसके अन्तर्गत एसडीएम इगलास अशोक कुमार शर्मा ने आज़ तहसील के राधा इंटरनेशनल स्कूल, प्रकाश कॉनवेन्ट, पूर्व माध्यमिक विधालय सहित कई स्कूल कॉलेजों मे निरीक्षण कर मीजल्स रूबैला अभियान के टीकाकरण को देखा जिसमे सभी स्कूलों मे टीकारण सही पाया गया।इसके साथ ही एसडीएम इगलास अशोक कुमार शर्मा ने ईओ इगलास को निर्देश दिये कि  मीजल्स रूबैला अभियान का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कर अभियान को सफल बनाया जाऐ।

✍कृषि उत्पादन मंडी समिति धनीपुर में बोली लगाकर लगातार जारी है धान की नीलामी
डीएम चन्द्र भूषण के निर्देश पर 06 दिसम्बर को कृषि उत्पादन मंडी समिति धनीपुर में मंडी स्टाफ तथा कृषकों की उपस्थिति में व्यापारियों द्वारा धान की नीलामी बोली लगाकर हुई। इ़सके साथ ही डीएम श्री सिंह सभी मंडी के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि धान की नीलामी की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिये और मंडी में धान लेकर आने बाले कृषकों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।डीएम के निर्णय की किसान सराहना कर रहे है तो वही किसान भी धान की बोली मे बढ़चढ़ कर भाग ले रहे है और अपने धान बेच रहे है।धनीपुर मंडी में आज सुगंध धान 2505 रुपये,शरबती धान ,2005,धान(1509) 2993रुपये, पीटन 3350प्रति कुन्टल तक बिका।* डीएम श्री सिंह के निर्देश पर मण्डी सचिव श्री विजेन्द्र सिंह ने सभी धान खरीद केंद्रों पर व्यवस्थायें बेहतर होने की बा कही।

✍76-अलीगढ़ व 77-इगलास (अ.जा.) विधानसभा के वोटर्स निर्धारण की शिकायत के संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने सर्वेक्षण रिपोर्ट पर 9 दिसम्बर तक मांगी आपत्ति।
शहर विधायक संजीव राजा के द्वारा की गई शिकायत 76- अलीगढ़ विधान सभा के वोटर्स 77- इगलास(अ.जा.) विधान सभा में तथा इगलास विधान सभा के मतदाता अलीगढ़ विधान सभा में शामिल होने पर शिकायत की गई थी।जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में 27 दिसम्बर को कलक्ट्रेट मे बैठक आहूत की गई। जांच समिति की जांच आख्या तथा सर्वेक्षण रिपोर्ट समस्त राजनैतिक दलों एवं मीडिया के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त राजनैतिक दलों से अनुरोध किया गया कि उपलब्ध कराई गई जांच आख्या तथा सर्वेक्षण रिपोर्ट पर यदि किसी भी राजनैतिक दल को आपत्ति या सुझाव देना हो तो दिनांक 9 दिसम्बर 2018 की शाम 5:00 बजे तक प्रत्येक दशा में जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा सकते हैं।

✍ब्लाक धनीपुर के गांव खिटकारी में जन चौपाल लगाकर दी जाएगी सरकारी योजनाओं की  जानकारी
आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ अजय दीप सिंह की अध्यक्षता में 18 दिसंबर को अपराहन 02:30 बजे से विकास खंड धनीपुर के गांव खिटकारी,तहसील कोल का निरीक्षण एवं ग्राम में जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा।जन चौपाल में समस्त सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों द्वारा दी जाएगी। इस सम्बंध में मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चन्द्र ने पत्र प्रेषित कर जनपद के 34 अधिकारियों को अपनी विभागीय योजनाओं से संबंधित समस्त सूचनाओं के साथ उक्त जन चौपाल में ससमय उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

✍नुमाइश की तहबाजारी का ठेका 2.11 करोड़ में मां वैष्णो देवी फर्म को दिया
नुमाइश की तहबाजारी के ठेके के लिए  पांच फर्मों ने बोली लगाने के लिए अपने प्रपत्र जमा किए थे। इनमें से दो को मानक पूरे ना करने की बात कह कर बोली प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। एडीएम सिटी एवं नुमाइश प्रभारी एसबी सिंह की अगुवाई में मात्र तीन फर्में ही बोली प्रक्रिया में शामिल हुई। इनमें मां वैष्णोदेवी फर्म के स्वामी  कन्हैयालाल ने दो करोड़ सात लाख पचास हजार की बोली लगाई तो याटू कंपनी ने दो करोड़ सात लाख की बोली लगाई। लेकिन नुमाइश प्रभारी ने बोली को कम बताते हुए 2 करोड़ 11 लाख में ठेका देने की बात कही। मां वैष्णो देवी फर्म इस पर सहमत हो गई और यह ठेका मां वैष्णो देवी फर्म को दे दिया गया। नुमाइश प्रभारी एवं एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि तहबाजारी के ठेके की अनिवार्य शर्त थी कि संबंधित फर्म को पांच साल का अनुभव होना चाहिए। इस मानक पर दो कंपनियां खरी नहीं उतरी। नवेद की फर्म को 3 साल तो मेरठ की फर्म प्रिंस एंड कंपनी पर 2 साल का अनुभव था। हालांकि प्रिंस एंड कंपनी ने कंस्ट्रक्शन का अनुभव लगाया था, लेकिन वह माना नहीं था।

✍अलीगढ़ के युवक सहित चार लोग सड़क दुर्घटना में हुए घायल
अरनिया क्षेत्र में थाने के पास बुधवार दोपहर दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार गांव मुनि निवासी नितिन, विकास और अलीगढ़ जनपद के गांव जामनका निवासी हामिद तथा दूसरी बाइक सवार मुकेश चौहान निवासी गांव हलपुरा घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को खुर्जा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने हामिद, नितिन और विकास की हालत गंभीर देख अलीगढ़ रेफर कर दिया।
24Express news. Aligarh
24Exprsss news
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस,  वाट्सएप कराने के लिए सम्पर्क करें 
Jitendra Garg
24Express news Aligarh
9359080748
Share To:

Post A Comment: