Good morning
24Express news Aligarh
Date 25/12/18
Jitendra Garg
👉 *अत्यधिक सर्दी के चलते डीएम ने अलाव जलवाने,रेन बसेरे बनाने तथा कंबल बंटवाने के लिए दिये निर्देश*
अत्यधिक सर्दी के चलते जनहित में अलाव जलाने व रैन बसेरा बनाने से संबंधित डीएम चन्द्र भूषण सिंह ने तत्काल एक आवश्यक बैठक अपने कैम्प कार्यालय पर बुलाई।बैठक में डीएम श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में 5000 की धनराशि उपलब्ध कराई गई है जिसे ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी/ ग्राम विकास अधिकारी मिलकर अलाव जलाने, रैन बसेरों की व्यवस्था करने, असहाय लोगों को खाना-पीना उपलब्ध कराने आदि व्यवस्थाओं पर खर्च करेंगे।रात में सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण करें। यदि ठंड के कारण कोई भी व्यक्ति असहाय अवस्था में मिलता है अथवा सर्दी के वजह से उसको कोई परेशानी है तो उसे कंबल उपलब्ध कराया जाए साथ ही उसकी व्यवस्था रेन बसेरे में कई जाए।बैठक में डीएम श्री सिंह ने कहा कि दिए गए सभी निर्देशों का प्रत्येक दशा में अनुपालन किया जाए। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलती है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।बैठक में एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त, सिटी मजिस्ट्रेट, समस्त एसडीएम, समस्त तहसीलदार, वरिष्ठ कोषाधिकारी, मुख्य पसबु चिकित्सा अधिकारी, समस्त बीडीओ, पीडी डीआरडीए, डीसी एनआरएलएम, एसीएम आदि उपस्थित रहे।
👉 *नगर निगम ने की तालाबंदी वसूल किया बकाया*
नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रंजीत सिंह और कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही करते हुये थाना बन्नादेवी अन्तर्गत नेताजी कालोनी में तालाबंदी की कार्यवाही को अंजाम दिया गया। मीडिया प्रभारी सभापति यादव ने बताया कि सम्पत्ति पिछले 10 सालों से नगर निगम का बकाया था बार.बार नोटिस व डिमाण्ड करने के बाद भी उक्त बकायेदार द्वारा बकाया जमा न करने पर तालाबंदी की कार्यवाही नगर आयुक्त के निर्देश पर की गयी मौके पर तालाबदी की कार्यवाही में बकायेदार द्वारा 20 लाख की धनराशि जमा की गयी।उन्होनें बताया कि नगर निगम के सभी जोन में बड़े बकायेदारों के विरूद्ध प्रतिदिन कार्यवाही की जा रही है ऐसे बकायेदार जिन पर नगर निगम का बकाया है तत्काल देयकों को जमा किया जाना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में दण्डात्मक कार्यवाही ऐसे बकायेदारों के विरूद्ध की जायेगी।
*🍁🍁वक़्त से सीखो बदलते रहने का सबक, बक्त कभी खुद को बदलते नही थकता।🍁*
*🍁ठा हरेंद्र सिंह अधिवक्ता / समाजसेवी*
*एटा चुंगी जी. टी.रोड अलीगढ़।🍁*
👉 *लोकदल टी20 चैम्पियनशिप का फाइनल मैच जादौन राइडर्स और एम के ऐलिगेरियन्स के बीच होगा*
टूर्नामेंट के समापन के अवसर पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगें।जो कि विजेता टीम को पुरस्कार वितरण करेगें। जिसमें पहला पुरस्कार 1 लाख रूपये दूसरा पुरस्कार 51हजार रूपये तथा मैन आफ द सीरीज मोटर साइकिल दी जायेगी तथा अन्य मैचों के मैन आॅफ द मैच की ट्राफी भी दी जायेगी। फाइनल मैच के दौरान सभी टीमों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें लोकदल जिलाअध्यक्ष देवानन्द ने युवाओं को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष एस0पी0 कुशवाह,प्रदेश महासचिव गजानन्द यादव,पश्चिम उत्तर प्रदेश लोकदल प्रभारी संदीप तौमर,जिला महासचिव लोकेेश तिवारी,महानगर अध्यक्ष अख्तर खां, युवा लोकदल जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा,जिला महामंत्री पंकज चौधरी,आशीष राणा,बालकिशन राजौरिया,राहुल कुमार,राहुल चौधरी आदि उपस्थित रहेगें।
👉 *केदारनाथ मैं हुई त्रासदी के दौरान बिछड़ी बालिका को 5 साल बाद परिजनों को सौंपा*
अलीगढ़ पांच वर्ष पूर्व केदारनाथ में आई त्रासदी में परिजनों से बिछुड़ी 17 वर्षी की बच्ची को उड़ान सुसाइटी द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन ने परिजनों से मिलवाकर किया सुपुर्द,पांच वर्ष से बच्ची रह रही थी जम्मू कश्मीर के सेल्टर होम में,जम्मू कश्मीर की पुलिस बच्ची को लेकर आई थी अलीगढ़।एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि वर्ष 2013 में केदारनाथ में आई त्रासदी में अलीगढ़ के एक परिवार की 12वर्षीय बच्ची लापता हो गयी,लापता होने के बाद से जम्मू के सेल्टर होम में रह रही थी,उड़ान सुसाइटी ओर बन्नादेवी पुलिस ने बच्ची के परिजनों को खोज निकाला,बच्ची को जम्मू कश्मीर की पुलिस अलीगढ़ लेकर आई ,बच्ची को पांच वर्ष बाद उड़ान सुसाइटी की चाइल्ड हेल्प लाइन ओर बन्नादेवी पुलिस के प्रयास से बाल संरक्षण संस्थान में प्रस्तुत करके परिजनों को सौंप दिया गया है।बच्ची को परिजनों से मिलाने पर शहर विधायक संजीव राजा का विशेष सहयोग रहा।
👉 *25 दिसंबर 2018 को क्रिसमस डे पर बाजार मे शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाई गई मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी*
25 दिसंबर को क्रिसमिस डे के अवसर पर ईसाई समुदाय के व्यक्तियों द्वारा गिरजा घरों एवं अन्य स्थानों पर सजावट की जाती है तथा ईसाईयों द्वारा देर रात तक गिरजा घरों में कार्यक्रम व प्रार्थना की जाती है। जिसके कारण काफी चहल-पहल व भीड़ रहती है।31 दिसंबर 2018 को वर्ष की समाप्ति पर एवं दिनांक 1जनवरी 2019 को नव वर्ष के उपलक्ष में जश्न मनाया जाएगा, जिसको देखते हुए डीएम चंद्र भूषण सिंह ने 24 दिसंबर से 1 जनवरी तक शहर में मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है।
👉 *पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय एलमपुर में लगाया गया शिविर*
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलीगढ़ द्वारा विधिक साक्षरता एवं सहायता शिविर आयोजित किया गया जिसमे छात्रों को कन्या भ्रूण हत्या के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया।इस मौके पर विधिक सेवा प्राधिकरण अलीगढ़ के सचिव त्रिभुवन नाथ पासवान व बीएसए डॉ.लक्ष्मीकांत पांडे सहित पीएलबी सदस्य निधि शर्मा,शाहिदा खातून,उपेंद्र मिश्र,द्वारा छात्र-छात्राओं को कन्या भ्रुण हत्या के संबंध में जागरुक एवं बाल अधिकारों के प्रति सजग किया गया।इस अवसर पर ऋषि कुमार सिंह जिला समंवयक समेकित शिक्षा,शाहिद अली प्रशिक्षण प्रभारी,वीरेंद्र सिंह प्रधान अध्यापक,शिल्पी प्रधानाध्यापिका,सतीश सिंह सहित समस्त विद्यालय स्टॉप उपस्थित रहा।
👉 *24 दिसंबर से जनपद अलीगढ़ में शिक्षा कायाकल्प ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम का ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ*
जनपद के समस्त ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण ब्लॉक रिसोर्स पर्सन एवं जिला रिसोर्स पर्सन तथा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन नई दिल्ली के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ।जिसमें कक्षा 1 व 2 के 1 शिक्षक एवं कक्षा 3,4 व 5 के एक शिक्षक को 5 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा उक्त ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 24 दिसंबर को विकास खंड धनीपुर एवं लोधा पर डॉक्टर लक्ष्मी कांत पांडे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ एवं शाहिद अली प्रशिक्षण प्रभारी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का अनुश्रवण एवं अनु समर्थन किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने बाले समस्त प्रतिभागी शिक्षको की उपस्थिति शत-प्रतिशत तथा प्रशिक्षण अवधि में किसी भी प्रतिभागी को कोई अवकाश देय नहीं होगा।
👉 *ब्लॉक अकराबाद में पोषण अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय कन्वर्जंस कार्यशाला हुई प्रारंम्भ*
पोषण अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय कन्वर्जंस कार्यशाला का आयोजन ब्लाक अकराबाद में विधायक रविंद्र पाल सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।इस ब्लॉक स्तरीय कन्वर्जंस के अंतर्गत समस्त ब्लाक अकराबाद के समस्त ग्राम प्रधान,आशा,संगिनी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं ब्लॉक स्तरीय कन्वर्जंस से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।कार्यशाला के अंतर्गत इंक्रीमेंटल लर्निंग अप्रोच ,समुदाय आधारित गतिविधियां जैसे-गोद भराई ,अन्नप्राशन ,सुपोषण स्वास्थ्य मेला एवं हॉट कुक के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।उक्त कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयश कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हुया।इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी अकराबाद सुशील,सीडीपीओ लोधा,आशीष मंडलीय समन्वय पोषण मिशन अभिषेक एवं स्वस्थ भारत प्रेरक गौरव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
👉 *राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में पदारूढ़ हुये अशोक गहलोत ने अपनी सरकार के मंत्रिमंडल का किया विस्तार*
राजभवन में आयोजित समारोह में माननीय कल्याण सिंह ने नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपिनियता की शपथ दिलाई I इस अवसर पर 13 कैबिनेट व 10 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली राजस्थान मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान प्रभारी विवेक बंसल ने भी भाग लिया इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों में उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट,अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय, सचिव देवेन्द्र यादव, सचिव तरुण शर्मा सहित आदि अन्य लोग भी उपस्थित थे I
👉 *किसानों के लिए यूरिया की नही होगी कमी,सीडीओ ने बैठक कर सभी उर्वरक प्रदाता कंपनियों को दिए निर्देश*
मण्डलायुक्त अजय दीप सिंह तथा डीएम चन्द्र भूषण सिंह के निर्देश पर सीडीओ दिनेश चंद्र ने सभी उर्वरक प्रदाता कंपनियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।श्रीचंद्र के द्वारा समस्त उर्वरक प्रदाता व जनपद के थोक विक्रेताओं के लिए सख्त चेतावनी दी कि जो कंपनी अपने लक्ष्य के अनुसार उर्वरक आपूर्ति नही करेगी उनके खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज कराई जाएगी।बैठक में समीक्षा के दौरान जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जिन कंपनियों के द्वारा लापरवाही बरती है उनमें मुख्य रूप से चम्बल फर्टिलाइजर, नेशनल फर्टिलाइजर, कृभको फर्टिलाइजर, GSFC, IPL, कोरोमंडल, श्रीराम फर्टीलाइजर है जिनके खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है क्यों कि इनके द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार अपूर्ति नहीं की गई हैं।
👉 *एडीएम वित्त एवं राजस्व ने एडीए सचिव का पदभार किया ग्रहण*
मंडलाआयुक्त मंडल अलीगढ़ अजयदीप सिंह के आदेश व डीएम अलीगढ़ के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व ने आज अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के सचिव के रूप में एडीए कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया।इसके साथ ही एडीएम वित्त/राजस्व ने एडीए सचिव का पदभार ग्रहण करने बाद एडीए अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें उन्हें महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।इस मौके पर एडीए के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
👉 *ट्रेन से कटकर युवक की मौत*
गांधी पार्क क्षेत्र के छावनी इलाके में रविवार रात एक युवक की घर के पास ही ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई मृतक की पहचान 24 वर्षीय दिनेश के रूप में हुई है इसके भाई राजेश ने बताया दिनेश खाना खाकर टहलने निकला था तभी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई पुलिस के मुताबिक परिजनों की सहमति पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और पंचनामा भरकर शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
👉 *सासनी गेट क्षेत्र में सड़क पर मिला वृद्ध का शव*
सासनी गेट क्षेत्र के आगरा रोड पर बीमा अस्पताल के निकट सोमवार को सुबह 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला मृतक की पहचान 50 वर्षीय कालीचरण निवासी सराय हरनारायण के रूप में हुई रविवार को वह घर से निकला था तो वापस नहीं लौटा मौत की वजह बीमारी बताई जा रही है वह शराब पीने का भी आदी था।मौके।पर पुलिस पहुंची।जांच में जुटी।
👉 *स्पार्कलिंग चैंपियनशिप होगी 26 को*
हाई स्टायल फैशन व डी स्टार डांस एंड म्यूसिक स्टूडियो के द्वारा क्रिश्मिस व न्यू ईयर कार्निवल के साथ स्पार्कलिंग डांस,सिंगिंग व मॉडलिंग चेम्पियन शिप सीजन - 2 का आयोजन 26 दिसम्बर को रघुनाथ पैलेस,बन्ना देवी,दिल्ली रोड पर होगा। क्रिसमस व न्यू ईयर के उपलक्ष्य में मुख्य आकर्षण सुपर मॉम रहेंगी।चैंपियनशिप में 200 से अधिक प्रतिभागी बच्चे, युवक-युवती व महिलाएं गीत,संगीत व नृत्य पर अपना जलवा बिखेरेंगे।वहीं कार्निवल में फ़ूड जोन,हैंडीक्राफ्ट, ज्वेलरी, आधुनिक ड्रेस आदि के स्टाल के अलावा गेम ज़ोन भी बनाया जा रहा है।यह जानकारी मुख्य संयोजक चारु चौहान ने दी।
👉 *हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने एएमयू छात्रों के खिलाफ दी थाने में तहरीर,एएमयू छात्रों पर आपत्तिजनक नारेबाजी करने का लगाया आरोप*
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा रविवार को निकले गये मार्च के दौरान योगी,मोदी और आरएसएस मुर्दाबाद के नारे लगाने व देशद्रोही गतिविधियों में शामिल लोगों का समर्थन करने के विरोध में अखिल भारत हिन्दू महासभा के महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थाना सिविल लाइन में दी तहरीर,कार्यकर्ताओं ने आरोपी छात्रों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करने की मांग की।प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर बताया कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा रविवार को निकले गये मार्च के दौरान योगी,मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए,अमुवि के छात्र कभी आतंकवादियो का समर्थन करते है,कभी देश विरोधी गतिविधियों का समर्थन करते है,हमारी मांग है कि ऐसे आरोपी छात्रों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाए।
👉 *अमुवि के इंजीनियरिंग की छात्रा को यंग साइंटिस्ट के अवार्ड से सम्मानित किया गया*
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जेड.एच.काॅलिज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालोजी के एप्लाइड कैमिस्ट्री विभाग में शोध छात्रा फौजिया मशकूर को यंग साइंटिस्ट एवार्ड से सम्मानित किया गया है।फौजिया मशकूर को यंग साइंटिस्ट पुरूस्कार एनालेटिकल एण्ड एन्वायरमेंटल कैमिस्ट्री में बेस्ट पोस्टर प्रजेंटेशन पर कर्नाटक के मेंगलौर स्थित नेशनल इंस्टीटयूट आॅफ टेक्नालोजी कर्नाटक सूरतकाल में आयोजित 37 वीं वार्षिक राष्ट्रीय कांफ्रेंस के दौरान प्रदान किया गया।फौजिया मशकूर एप्लाइड कैमिस्ट्री विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर अबुनसर के निर्देशन में पानी तथा अवशिष्ट जल में पाये जाने वाले विषैले रंग को अलग करने पर शोध कार्य कर रही हैं।
👉 *अमुवि के फैकल्टी ऑफ आर्ट्स के बने नए डीन प्रोफेसर मशहूर अनवर अल्वी*
प्रोफेसर मसूद अनवर अल्वी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की फैकल्टी आॅफ आर्टस के नये डीन होंगे। आज उन्होंने वर्तमान डीन प्रोफेसर मोहम्मद जाहिद से डीन पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।प्रोफेसर अल्वी का कार्यकाल डीन पद के रूप में दो वर्ष के लिए होगा।प्रोफेसर अल्वी उर्दू विभाग के तीन बार अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह यू.जी.सी.के एस.ए.पी. द्वितीय प्रोग्राम अरबी के कोआर्डीनेटर भी हैं।
👉 *गौशालाओं के संबंध में डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक,गौवंशों की सुरक्षा, चारा व रहने हेतु चारागाह व गौशाला विकसित करने के दिये निर्देश।*
डीएम अलीगढ़ चन्द्र भूषण सिंह ने आवश्यक बैठक अपने कैम्प कार्यालय पर बुलाई।बैठक में डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये सरकारी गौशालाओं का निरीक्षण करें।मनरेगा की धनराशि से बनाये जा रहे चरागाहों को 01 सप्ताह में तैयार करना सुनिश्चित करें जिसमें गौवंशों के लिए टीन शेड, चारा, पानी, बाउंड्री आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।इसके अतिरिक्त 15 अन्य जो चरागाह बनाए जा रहे हैं वह 15 दिन में प्रत्येक दशा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।एसडीएम अपनी तहसीलों में सुरक्षित स्थान को चिन्हित कर चरागाहों का निर्माण मनरेगा तथा राज्य वित्त की धनराशि से कराना सुनिश्चित करें।
स्थानीय स्तर पर प्रधान की अध्यक्षता में लेखपाल, सेक्रेट्री, मानदेय कर्मचारी तथा गांव के संभ्रांत लोगों के साथ एक कमेटी बना दी जाए। कमेटी के द्वारा गोवंश की देखभाल की जिम्मेवारी का दायित्व सौंपा जाए। ग्राम स्तरों पर गौवंशों की देखभाल प्रधान की जिम्मेदारी होगी। बैठक में एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त, सिटी मजिस्ट्रेट, समस्त एसडीएम, समस्त तहसीलदार, वरिष्ठ कोषाधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, समस्त बीडीओ, पीडी डीआरडीए, डीसी एनआरएलएम, एसीएम आदि उपस्थित रहे।
24Express news Aligarh
*अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस, वाट्सएप ) कराने के लिए सम्पर्क करें 9359080748

Post A Comment: