{आशीष सिंघल}
साभार दैनिक पीड़ित मानव
बुलंदशहर ☛ स्याना हिंसा : इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को गोली मारने पर पुलिस की गांव चिंगरावटी के प्रशान्त नट पर घूम रही संदेह की सुई, घटना के बाद से वह गांव से है फरार ।
1. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए तेज, दर्ज रिपोर्ट में नही है वह नामजद, वीडियो के आधार पर पुलिस ने विवेचना में उसे भी बनाया आरोपी ।
2. हिंसा की दर्ज रिपोर्ट में पुलिस ने 27 लोगों को किया था नामजद, बाद में विवेचना के दौरान वीडियो फुटेज के आधार पर लगभग 120 के करीब पहुंच गई है आरोपियों की संख्या ।
3. हिंसा से पहले हुई गौकशी के मामले में पुलिस ने फरार हारुन को बनाया मुख्य आरोपी, गिरफ्तारी के लिए एसीजेएम कोर्ट से आज जारी कराया वारंट ।
☛ खुर्जा के मुहल्ला सराय शेख आलम में देवर ने भांजे के साथ मिलकर की थी विधवा शशि की हत्या, पुलिस ने शशि हत्याकांड का किया खुलासा, दोनों आरोपी किए अरेस्ट ।
1. देवर ओमप्रकाश को अपनी भाभी के चरित्र पर था संदेह, जिससे उसकी हो रही थी बदनामी, 20/21 की रात भांजे के साथ मिलकर सोते में घोट दिया था गला ।
☛ एसडीएम सिकंद्राबाद वेद प्रकाश मिश्रा ने गांव भौखेरा में ग्राम समाज की भूमि से हटवाए अवैध कब्जे, पुलिस और राजस्व टीम को साथ ले जाकर 80 बीघा जमीन कराई जमीन कब्जा मुक्त ।
☛ सिकंद्राबाद थाने में खत्रीवाड़ा मुहल्ले की एक महिला ने दी तहरीर, कहा सगी भाभी के उसके पति के साथ है अवैध सम्बन्ध, विरोध करने पर हत्या कराने की दे रही धमकी ।
☛ सिकंद्राबाद में पकड़ा प्रेमी युगल, लड़की थाने में ही लड़के के साथ रहने की जिद पर अड़ी, बड़ी मुश्किल से अपने परिजनों के साथ जाने को हुई राजी ।
☛ उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रति. मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री बने नटराज रंगशाला के राजकुमार गर्ग, वरिष्ठ प्रान्तीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने मनोनयन पत्र किया जारी
☛ खुर्जा रोड स्थित SBMT कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, महाविद्यालय के बीएससी पाठ्यक्रम के छात्र/छात्राओं सहित जिले के कई इंटर कॉलेजों के छात्र/छात्राओं ने विज्ञान संबंधी मॉडल किए प्रदर्शित ।
1. बतौर मुख्य अतिथि डीएम अनुज कुमार झा ने फीता काटकर विज्ञान प्रदर्शनी का किया उदघाटन, इस मौके पर कॉलेज के संस्थापक डॉ. एस. के. गर्ग और चेयरमैन प्रशान्त गर्ग सहित छवि गर्ग व निदेशक सौरभ शर्मा आदि रहे मौजूद ।
☛ आगरा में दलित बेटी को जलाकर मारने का मामला, विरोध में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी मंगलवार 25 दिसंबर को प्रदेश सरकार का फूंकेगी पुतला, शहर अध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर ने दी जानकारी ।


Post A Comment: