आशीष सिंघल ग्रेटर नोएडा:





जिलाधिकारी बीएन सिंह  के निरंतर प्रयास से बेसिक शिक्षा विभाग में खेलो और स्काउट को प्रोत्साहित करने की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में जिला गौतम बुद्ध नगर से मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले स्काउट की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों के द्वारा बहुत ही सराहनीय प्रयास किया गया। जनपद गौतम बुद्ध नगर की टीम मंडल स्तर पर स्काउट की कई गतिविधियों में स्थान प्राप्त करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग और जनपद का नाम रोशन कर रही हैं। इसी कड़ी में मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में स्काउट के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा कई सम्मान प्राप्त किए गए। यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बालमुकुंद प्रसाद के द्वारा दी गई है!
Share To:

Post A Comment: