आशीष सिंघल
साभार दैनिक पीड़ित मानव
साभार दैनिक पीड़ित मानव
बुलंदशहर जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में गूंजा कालाआम के मॉल में भ्रष्टाचार का मुद्दा, अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा भ्रष्टाचारियों के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट ।
1. कोरम पूरा ना होने पर बोर्ड बैठक में नहीं रखा गया बजट, अब 17 जनवरी को होगी बोर्ड बैठक । इस दौरान एक मेंबर और एक महिला मेंबर के पति में हुई नोक-झोंक, हाथापाई तक की पहुंची नौबत ।
बीजेपी का क्षेत्रीय शिक्षक सम्मेलन रविवार 13 जनवरी को बुलंदशहर में, जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया शिक्षकों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए पत्र ।
1. शिक्षक व प्रधानाचार्यो में जिला विधालय निरीक्षक द्वारा पत्र जारी की जाने से रोष, कर सकते हैं हंगामा ।
साईबर सैल/क्रांईम ब्रांच और सिटी पुलिस की संयुक्त टीम ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गैग का किया पर्दाफाश, गैंग के तीन शातिर गुर्गो को किया गिरफ्तार ।
1. धोखाधडी से एटीएम व पासबुक लेकर नौकरी लगवाने के नाम पर करते थे ठगी, पुलिस ने उनके कब्जे से एक स्विफ्ट डिजायर कार सहित ठगी करने मे प्रयुक्त भारी मात्रा में सामान किया बरामद ।
2. पकड़े गए शातिरों में एक बुलंदशहर के साठा इलाके का रहने वाला है वैभव पुत्र जितेन्द्र, जबकि बाकि दो गाजियाबाद के रहने वाले हैं राजकुमार और जितेन्द्र ।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव धमरावली में अज्ञात महिला का मर्डर, गांव की नहर में पड़ा मिला शव । मृतका के एक हाथ पर "ओम" तथा दूसरे हाथ पर गुदा है "एमएस" राना ।
1. पुलिस मान रही है कि महिला की कहीं अन्यत्र स्थान पर हुई है हत्या, पानी में बहता हुआ यहाँ आकर रुका है शव ।
खुर्जा कोतवाली के वायरल पत्र मामले में हो सकती है बड़ी कार्रवाई, एसपी देहात मनीष मिश्रा ने खुर्जा के सीओ को सौंपी जांच, दो दिन के भीतर मांगी रिपोर्ट ।
गुलावठी क्षेत्र के गांव चिड़ावक के जंगल में गौकशी के लिए गाय ले जाता पकड़ा गया एक गौकश, बाकी दो साथी फरार । पुलिस ने मौके पर एक गाय, छुरा, रस्सी, कुल्हाड़ी व एक कार की बरामद ।
गुलावठी क्षेत्र के गांव बराल भट्टे से किशोरी अगवा, मजदूर की पुत्री को भगा ले गया एक युवक ।
औरंगाबाद क्षेत्र के गांव मैथना जगतपुर में चोरी, नीरज के घर के बाहर लगे विद्युत मीटर को उखाड़कर ले गए चोर ।
सलेमपुर क्षेत्र के गांव रहमापुर स्यावली में विवाहिता की हत्या, दहेज की मांग पूरी ना होने पर फांसी लगाकर मारा ।
1. जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव जटियान निवासी कुंवरजीत की पुत्री है मृतक विवाहिता पिंकी, कुछ साल पहले ग्राम रहमापुर स्यावली निवासी विजेंद्र के साथ हुई थी शादी । मृतका के भाई ने पति समेत 3 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट ।
सलेमपुर क्षेत्र में ग्राम जटपुरा स्कूल के पास सड़क हादसा, शुक्रवार रात तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, एक युवक की मौत ।
नरौरा थाने में एक महिला ने एक हैड कांसटेबिल के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, लगाया घर में घुसकर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप ।
1. डायल-100 गाड़ी पर तैनात है दुष्कर्म के मामले में नामजद हैड कांसटेबिल, इससे पूर्व नरौरा थाने में माल मौहर्रिर के पद पर रहा है तेनात ।
जिला कारागार पहुंचे एसपी क्रांईम शिवराम यादव और सिटी मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता, नेत्र रोग चेकअप कैम्प का संयुक्त रुप से किया शुभारंभ ।
1. रोटरी क्लब बुलंदशहर फ्रेन्ड्स के बैनर तले लगा था कैम्प, शहर के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ अखिलेश अग्रवाल ने करीब 300 बंदियों के नेत्रों का किया चेकअप, दवाऐ एवं चश्मों का नि:शुल्क किया गया वितरण ।
2. इस दौरान फिजीशीयन डाॅ संजीव अग्रवाल ने भी देखे करीब 200 बंदी, किया उनका स्वास्थ्य परीक्षण ।
स्वामी विवेकानंद की 156वीं जयंती पर राष्ट्र चेतना मिशन ने किया राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह,
वीर रस के प्रख्यात कवि अर्जुन शिशोदिया ने ओजस्वी काव्य पाठ से भरा देशभक्ति का जोश ।
1. आकस्मिक आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान करने वाले 200 युवाओं को किया गया सम्मानित, संस्था के संयोजक हेमन्त सिंह ने सभी का जताया आभार ।


Post A Comment: