राहुल के इस बयान से साफ होता है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है, जिससे देश की सियासत के लिहाज काफी अहम माने जाने वाले इस राज्य में मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है.
Ashish Singhal
Sabhar News18Hindi
लोकसभा चुनाव में बीजेपी से मुकाबले के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच हुए गठबंधन से बेफिक्र कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दोहराया कि कांग्रेस आगामी आम चुनाव में अपने प्रदर्शन से सबको चौका देगी.दुबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'मैं एसपी और बीएसपी के नेताओं का बेहद सम्मान करता हूं, वे जो भी करना चाहते हैं, उसका उन्हें अधिकार है. अब कांग्रेस को यूपी में अकेले खड़ा होना होगा.' राहुल के इस बयान से साफ होता है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है, जिससे देश की सियासत के लिहाज काफी अहम माने जाने वाले इस राज्य में मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है.
सपा-बसपा के गठबंधन में कांग्रेस के लिए इस कारण छोड़ दी गईं दो सीटें राहुल गांधी ने साथ ही कहा, कांग्रेस के पास उत्तर प्रदेश के लोगों को देने के लिए बहुत कुछ है. यह हमारे ऊपर है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को हम कितना मजबूत कर पाते हैं. हम यूपी में अपनी पूरी क्षंमता के साथ लड़ेंगे और लोगों को सरप्राइज देंगे.
अखिलेश से गठबंधन में मायावती ने यूं मारी बाज़ी सपा-बसपा गठबंधन में शामिल नहीं किए जाने को कांग्रेस के लिए झटके माना से इनकार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'यह मायने नहीं रखता कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी या फिर सपा और बसपा के साथ मिलकर, क्योंकि अंतिम नतीजे तो वैसे ही रहने वाले हैं- 'बीजेपी वहां हारने वाली है.
वहीं पाकिस्तान के साथ संबंधों को लेकर राहुल गांधी ने कहा, 'मैं पाकिस्तान के साथ शांतिपूर्ण संबंधों का हिमायती हूं, लेकिन निर्दोष भारतीयों का खून बहाए जाने वाली हिंसा गलत है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.'बता दें कि कभी एक दूसरे के कट्टर विरोधी रही समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में आपस में गठबंधन करने की शनिवार को घोषणा की. उन्होंने कांग्रेस को गठबंधन से दूर रखा है। बसपा और सपा 38 -38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. हालांकि बसपा और सपा ने कहा कि वे अमेठी और रायबरेली में उम्मीदवार नहीं उतारेंगी. अमेठी का प्रतिनिधित्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और रायबरेली का प्रतिनिधित्व संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी कर रही हैं


Post A Comment: