समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के पाँचवे दिन किया जनसंपर्क
दनकौर आशीष सिंघल/ग्रेटर नोएडा:- आज दिनांक 11/01/2019 को समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सोरन प्रधान ने जेवर विधानसभाके ननुआ का राजपुर,अमरपुर,बरसात,जुनेदपुर, रोशनपुर,धनोरी, उस्मानपुर आदि गांवों में नुक्कड़ सभा करके समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत लोगों को समाजवादी पार्टी की सरकार के द्वारा किये गए विकास कार्यों को लोगों को बताया इस दौरान पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार के चुनावी वादों के अनुसार अपना कोई भी वादा पूरा नही किया है, प्रदेश सरकार तथा जनप्रतिनिधि से किसान, युवा,एवं मध्यम वर्ग बहुत ही परेशान हैं उन्होंने जनता से किये गए वादों पर जनता को ग़ुमराह किया हैं जिसके कारण लोगों में भारी रोष हैं जिसका बदला जनता आगामी लोकसभा चुनावों में लेगी। इस मौके पर रमेश कसाना, रविंद्र नागर, उम्मेद एड्वोकेट, सुमित चपरगढ़, अरविन्द सेक्टरी, हरेंद्र नागर,ओमवीर समसपुर, अंकित नागर,अनुज नागर,राजवीर नागर, कन्नू खटाना, हिमाचल कसाना, अतुल कसाना,रोहित भाटी, बिज्जन नागर,राकेश कसाना, समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।





Post A Comment: