24Express news Aligarh date 11/01/19
   Jitendra Garg
वीवो मोबाइल चोरी मामले में अलीगढ़ के 10 लोगों सहित 31 पर डीएम ने लगाई गैंगस्टर

विवो कंपनी के पांच करोड रुपए के मोबाइल चोरी करने वालों समेत जिले के 31 अपराधियों पर डीएम ने गैंगस्टर लगा दिया है। ज्यादातर अपराधी प्रमुख मार्गों से ट्रकों पर पर लदे सामान लूटकर गैंग को वित्तीय सहायता पहुंचाने के आरोपी हैं।इनमें से कुछ पर पुलिस पर जानलेवा हमले का भी आरोप है। ग्रेटर नोयडा के जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि 14 जुलाई को वीवो के करीब 5 करोड रुपए की कीमत के 6800 फोन गायब किये थे। गिरफ्तारी के समय इनके कब्जे से 1415 मोबाइल फोन मिले।एसएसपी ग्रेटर नोयडा ने अपनी रिपोर्ट दी थी जिसके बाद अलीगढ़ के करन,भानू,अभिषेक गिरी,चेतन कुमार,सुरेंद्रकुमार,शैलेंद्र,
राजकुमार,सोमवीर,अमित
,गुलफान पर गैंगस्टर लगाया गया है।
एचबीटीआई की छात्रा का फोटो अपलोड करने वाले अलीगढ़ के युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एचबीटीआई की छात्रा को फेसबुक पर तंग करने और फोटो अपलोड करने के मामले में पुलिस ने युवक को दबोच लिया। एचबीटीयू चौकी इंचार्ज की जांच में सामने आया कि अलीगढ़ निवासी अनुराग सिंह ने छात्रा का फोटो अपने फेसबुक अकाउंट से वायरल किया था। नवाबगंज पुलिस ने उसे दबिश देकर अलीगढ़ से दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों एक साथ पढ़ते थे।स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्रा ने एचबीटीआई में दाखिला लिया।इसके बाद आरोपित युवक दोस्ती का दबाव बनाता रहा।छात्रा ने विरोध किया तो अनुराग ने फेसबुक पर उसका फोटो वायरल करना शुरू कर दिया। नवाबगंज पुलिस ने मामले में स्टेप छात्रा को विभागाध्यक्ष के साथ थाने बुलाकर कार्यवाही की जानकारी दी।
अलीगढ़ के प्रीमियर नगर निवासी युवक ने फ़िल्म डायरेक्टर बन पांच लोगों से 29.80 लाख रुपये ठगे
आईटीआई रोड अलीगढ़ निवासी नीरज कौशिक पुत्र राधेश्याम कौशिक का आरोप है कि कमल यादव पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी प्रीमियर नगर बन्नादेवी पांच लोगों के साथ ठगी की वारदात कर 29.80 लाख रुपए का चूना लगा चुका है।आरोप है कि कमल खुद को मुम्बई में फिल्म डायरेक्टर बताता था।उसने डायरेक्टर स्मार्ट चाइस हेल्दी प्राइवेट लि. के नाम से फर्जी कंपनी भी बना रखी है।कंपनी के फर्जी कागजातों के आधार पर उसने मार्च 2018 में 1.55 लाख रुपये उधार लिए थे।बाद में रकम ब्याज सहित लौटने की बात कही थी।इसी प्रकार तपन मुखर्जी निवासी रघुवीरपुरी से 25 लाख,रमाकांत शर्मा निवासी रामघाट रोड से 65 हजार,राधेश्याम निवासी बसई काजी से 1.25 लाख,चंचल उपाध्याय निवासी दुबे पड़ाव से 1.35 लाख रुपये उधार लिए।सभी को भारी ब्याज के साथ रकम वापस करने का आश्वासन दिया।लेकिन, पैसा नहीं लौटाया।इस खेल में उसका पिता प्रेमपाल सिंह और पत्नी पूनम यादव भी शामिल थी।देनदार जब उससे पैसा वापस मांगते तो वह अभद्रता और मारपीट पर उतारू हो जाता था।थाना गांधी पार्क इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।इसमें पत्नी और पिता को भी नामजद किया है।जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नवागत एसएसपी ने दो बाबुओं के खिलाफ दिए जांच के आदेश
नवागत एसएसपी आकाश कुलहरि ने बुधवार की शाम कार्यभार ग्रहण किया अपने कार्यालय पहुंचे और जनता की समस्याएं सुनी।इसके बाद उन्होंने अपने ही कार्यालय में अलग-अलग विभागों का निरीक्षण शुरू कर दिया।बड़े बाबू के पटल पर पिछले एक साल से 500 मेडिकल प्रतिपूर्ति के आवेदन लंबित देखकर वह हैरान रह गए।वहीं विभाग के ही कर्मचारियों की जांच वाले पटल पर भी करीब 500 प्रारंभिक जांच लंबित पड़ी थीं।जब एसएसपी ने संबंधित बाबुओं से पूछा कि नियमानुसार इन सभी मामलों का दो माह में निस्तारण हो जाना चाहिए था। फिर अभी तक इनका निस्तारण क्यों नहीं हुआ।इसका वे कोई जवाब नहीं दे सके।एसएसपी ने संबंधित बाबुओं की कार्यप्रणाली को गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए।उन्होंने सीओ द्वितीय को मामले की जांच सौंपी है।

सरकार ने आधार पंजीकरण केंद्रों का बढ़ाया शुल्क
हाल ही में सरकार ने आधार केंद्रों को प्रत्येक पंजीकरण और संशोधन पर दिए जाने वाले शुल्क को दोगुना कर दिया है।सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पहली जनवरी से आधार में बायोमीट्रिक संशोधन कराने के लिए दी जाने वाली फीस में दुगनी वृद्धि की गई है। पहले इसके लिए लोगों को आधार रजिस्ट्रेशन केंद्र पर 25 रुपये का शुल्क देना होता था, लेकिन नए साल से इसका शुल्क बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है।इसी तरह सरकार ने आधार पंजीकरण के लिए केंद्रों को प्रत्येक पंजीकरण पर दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि में भी वृद्धि कर दी है।अभी तक प्रत्येक पंजीकरण पर केंद्रों को 50 रुपए का शुल्क मिलता था,लेकिन नए साल से शुल्क की इस राशि को बढ़ाकर 100 रुपए प्रति पंजीकरण कर दिया गया है।इसी तरह प्रत्येक बायोमैट्रिक संशोधन के लिए केंद्रों को मिलने वाले शुल्क को भी सरकार ने 50 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया है।वर्तमान में आधार का पंजीकरण और बायोमीट्रिक संशोधन का काम बैंकों और डाकघरों के हवाले हैं।आधार जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई ने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन आने वाले कॉमन सर्विस सेंटर से आधार संबंधित सेवाओं का काम वापस ले लिया है।इसलिए शुल्क में वृद्धि का लाभ भी डाकघरों और बैंकों को मिलेगा।

केंद्र सरकार ने थर्ड पार्टी बीमा नियम ट्रक-बस और अन्य व्यावसायिक वाहनों पर लागू नहीं करने संबंधी सलाह की जारी
केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से थर्ड पार्टी बीमा के नए नियम ट्रक, बस और अन्य व्यावसायिक वाहनों पर नहीं लागू करने संबंधी सलाह (एडवाइजरी) जारी की है। सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई 2018 को नए वाहनों पर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस मामले में फैसला दिया था।इसमें दो पहिया वाहन को 5 साल और चार पहिया वाहन को 3 साल का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस करना अनिवार्य कर दिया।लेकिन राज्यों के आरटीओ व यातायात पुलिस बस-ट्रक व निर्माण कार्य में लगे वाहनों पर यही नियम लागू कर दिया।सड़क परिवहन मंत्रालय को कई राज्यों से ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। एडवाइजरी में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस संबंधी फैसला सिर्फ नई कार,दो पहिया व टैक्सी पर लागू है।इसमें बस ट्रक व अन्य व्यावसायिक वाहन शामिल नहीं हैं।सड़क परिवहन विशेषज्ञ एस पी सिंह ने कहा कि नए दो पहिया व चार पहिया वाहन खरीदने के बाद अगली बार वाहनों का इंश्योरेंस हर साल कराया जा सकेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने  पुलिस लाइन कार्यालयों का किया निरीक्षण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि  द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आज परेड का निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण के उपरांत दंगा नियन्त्रण उपकरणों का परीक्षण किया गया तथा थाना मोबाइल, लेपर्ड, 100 डायल पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया गया । इसके पश्चात क्वार्टर गार्द, पुलिस लाइन मेस, स्टोर, गणना कार्यालय, जीडी कार्यालय आदि का निरीक्षण कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान एसपी ट्रैफिक अजीजुल हक, सीओ द्वितीय नीरज जादौन सहित अन्य पुलिस अधिकारी रहे मौजूद।

12 जनवरी तक यूरिया की नई दरें होंगी लागू,35 रुपये तक सस्ती होगी यूरिया
प्रदेश में यूरिया 32.50 रुपये से  से 35.50 रुपए प्रति बोरी सस्ती हो जाएगी।यूरिया की नई दरें 12 जनवरी से लागू हो जाएंगी।नई दर के मुताबिक 45 किलोग्राम की बोरी अब 266.50 रुपये मिलेगी जबकि पहले इसकी कीमत 299 रुपए प्रति बोरी थी। यानी इसकी की
मोदी सरकार और योगी सरकार ने आम लोगों का जीना दूभर कर दिया है:-जफर आलम
समाजवादी विकास,विजन एवं सामाजिक न्याय यात्रा के तहत गुरुवार की सभा पूर्व नगर विधायक जफर आलम के कैंप कार्यालय में हुई।जिसमें पूर्व विधायक ने कहा कि मोदी सरकार और योगी सरकार ने आम लोगों का जीना दूभर कर दिया है।नोटबंदी,जीएसटी से व्यापारी उबर नहीं पाए थे कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर बाजार उजाड़ दिए गए।निशान कुछ कहते हैं और हो कुछ रहा है। कहीं छोड़ा जा रहा है कहीं तोड़ा जा रहा है।ऐसे में अब यह सरकार दोबारा नहीं आएगी।महागठबंधन यूपी में भाजपा को उसकी सही जगह पहुंचा देगा जहां उसको होना चाहिए।यहां पर महानगर अध्यक्ष सैयद जावेद अजीज, उमेश श्रीवास्तव,चाहत खां सहित अन्य सपाई मौजूद रहे।सपाइयों ने कहा कि सपा की जनहित की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में राशन कार्डों की सीडिंग के मामले में दूसरे नंबर पर
राशन कार्डों की सीडिंग  के मामले में अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।यहां अब तक 64.26 फीसदी राशन कार्डों की सीडिंग कराई जा चुकी है।सीडिंग की रफ्तार को देखते हुए जिले के शीघ्र ही नंबर एक पर पहुंचने की उम्मीद है।फिलहाल जिला सीतापुर पहले स्थान पर बना हुआ है।आधार कार्ड व उपभोक्ता का बैंक अकाउंट नंबर लगाकर राशन कार्डों की फीडिंग में 99 फीसदी लक्ष्य प्राप्त कर चुके अलीगढ़ जनपद में इन सभी कार्डों की सीडिंग का काम भी जोर-शोर से जारी है।इस मामले में हाल ही में प्रदेश स्तर पर जनपदों की वरीयता सूची जारी की गई।जिसमें अलीगढ़ दूसरे स्थान पर है।

इस बार सक्रांति का पर्व 14 को नहीं बल्कि 15 जनवरी को मनाया जाएगा
ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा के अनुसार सूर्य के मकर राशि मे प्रवेश के दिन ही मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है।14 जनवरी 2019 की शाम (7.51 मिनट) पर  सूर्य मकर राशि मे प्रवेश करेगा इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है।ज्योतिष के अनुसार इसी दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है।ज्यादातर सनातनी हिंदू त्यौहारों की गणना चंद्रमा पर आधारित पंचांग के द्वारा की जाती है लेकिन मकर संक्रांति पर्व सूर्य पर आधारित पंचांग की गणना से मनाया जाता है।मकर संक्रांति से ही ऋतु में परिवर्तन होने लगता है।शरद ऋतु कम होने लगती है और बसंत का आगमन प्रारम्भ हो जाता है।15 जनवरी 2019 मंगलवार को मकर संक्रांति पर बन रहा है अमृत सिद्धि का शुभ योग।इस बार संक्रांति का वाहन सिंह है और उपवाहन गज यानी हाथी है। इसलिए साल भर काम की अधिकता,गतिशीलता, राजनीतिक परिवर्तन,आर्थिक स्थिति में परेशानी जैसे कईं प्रभाव देखने को मिलेंगे इसीलिए यह वर्ष हर प्रकार के व्यक्तियों के लिए चाहे वह व्यापारियों या सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारी हो हर प्रकार के व्यक्तियों के लिए यह वर्ष हर प्रकार के सुख लाभदायक और उन्नति दायक सिद्ध होगा।इस बार पौष मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर सोमवार को रेवती नक्षत्र की साक्षी में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा।मकर राशि में प्रवेश करते ही सूर्य उत्तरायण हो जाएगा।15 जनवरी को सुबह से ही अमृत सिद्धि योग है। इस योग में किया गया दान-पुण्य अमृत के समान होता है।
24 Express News Aligarh
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस,वाट्सएप) कराने के लिए सम्पर्क करें
  Jitendra Garg
   9359080748
Share To:

Post A Comment: