आशीष सिंघल
साभार दैनिक पीड़ित मानव:
बुलंदशहर जिले में तैनात 5 न्यायिक अधिकारियों को मिली प्रोन्नति, जूनियर डिविजन से सीनियर डिविजन में हुआ प्रमोशन ।
साभार दैनिक पीड़ित मानव:
बुलंदशहर जिले में तैनात 5 न्यायिक अधिकारियों को मिली प्रोन्नति, जूनियर डिविजन से सीनियर डिविजन में हुआ प्रमोशन ।
1. प्रोन्नति के बाद फरहा जमील अलीगढ़, तारकेश्वर सिंह व निधि सिसोदिया इलाहाबाद और श्वेता चंद्रा का जनपद बाराबंकी हुआ तबादला, जबकि अशोक कुमार सिंह को बुलंदशहर में ही मिली तेनाती ।
जनपद में राजस्व की उल्लेखनीय वृद्धि पर ARTO मौहम्मद कय्यूम को मिला सम्मान, परिवहन मंत्री, प्रमुख सचिव एवं परिवहन आयुक्त ने प्रशस्ति पत्र जारी कर की उनके कार्यों की प्रशंसा ।
धरी रह गई तैयारियां, कोतवाली देहात का मुआयना करने नहीं पहुंचे प्रमुख सचिव कुमार कमलेश । प्रमुख सचिव को आज कोतवाली देहात का करना था मुआयना, जिसके चलते 3 दिन से मुआयने की तैयारियों में जुटा था देहात थाने का पुलिस अमला ।
रिपोर्टिंग नई मंडी चौकी इंचार्ज नवीन भाटी के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर गांव सूजापुर निवासी नितिन, स्याना अडडा चौराहे से किया गिरफ्तार, कब्जे से एक कट्टे में 192 शराब के पव्वे हुए बरामद ।
औरंगाबाद क्षेत्र के हाईवे मार्ग पर स्थित गांव नंगला करन के निकट सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाईक सवार इसी गांव के समय सिंह को कुचला, मौके पर मौत ।
सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव तिल की मढैया में अमरेश के मकान में गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, घर में रखी नगदी और कपड़े जलकर राख ।
सिकंदराबाद में किराएदार ने मकान मालिक से भाई की नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपए ठगे, मकान खाली करके हुआ फरार, एफआईआर के लिए मकान मालिक ने थाने में दी तहरीर ।
9 मार्च को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन, जिसे सफल बनाने के लिए जनपद न्यायाधीश भोपाल सिंह ने द्वितीय एडीजे विष्णु शर्मा को नोडल अधिकारी किया नियुक्त ।
1. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुन्ना प्रसाद ने सभी न्यायालयों (दीवानी-राजस्व) के पीठासीन अधिकारियों से किया अनुरोध, समझौते योग्य वादों का अधिक से अधिक किया जाए निस्तारण ।
राष्ट्र चेतना मिशन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाएगी स्वामी विवेकानंद जयंती, शनिवार 12 जनवरी को किंग पैलेस में दोपहर 1 बजे से आयोजित होंगे विचार गोष्ठी, रक्तदाता सम्मान समारोह एवं ब्लड ग्रुप जांच शिविर ।
1. संयोजक हेमंत सिंह ने दी जानकारी, राष्ट्रीय कवि अर्जुन सिंह सिसोदिया बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे मौजूद, ब्रजेश गर्ग करेंगे अध्यक्षता ।
गौतमबुद्ध नगर के नये SSP वैभव कृष्ण ने दायित्व संभालने के बाद आज पुलिस कार्यालय सूरजपुर का किया भ्रमण एवं निरीक्षण, संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिए दिशा निर्देश ।
मेरठ जिले के कस्बा फलावदा में सिपाही का मर्डर, तड़के गांव मोजीपुरा के बाहर एक खेत में पड़ा मिला गोली से छलनी शव । मृतक सिपाही फलावदा कस्बे की पुलिस चौकी पर था तेनात, शव के पास ही पड़ा मिला तमंचा और कारतूस ।
जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से लगे इलाके में एक आईईडी विस्फोट में सेना के एक मेजर और एक सैनिक शहीद, आतंकवादियों ने गश्त करने वाले सेना के जवानों को निशाना बनाने के लिए लगाया था एक आईईडी ।


Post A Comment: