हरीश शर्मा मिडिया प्रभारी
आज ग्रेटर नोएडा परी चौक पर एक अपील गौतम बुद्ध नगर के श्रद्धावानो से की गई
आज दिनांक 17-02-2019 को गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में परी चौक पर आतंकवाद के विरुद्ध प्रदर्शन करने का निश्चय किया गया था , जिसका समय सुबह 11:00 बजे निर्धारित था । सभी गौतम बुद्ध नगर के व्यक्तियों से विनम्र अनुरोध किया गया था सभी यथा समय परी चौक पर पहुंच कर आतंकवाद के विरुद्ध अपना विरोध दर्ज कराए।
पाकिस्तान ने ये जो जम्मू कश्मीर के पुलवामा के अवंतीपोरा मैं सी.आर.पी.एफ. के जवानों पर आतंकवादियों द्वारा किए गए जघन्य हमले की भारतीय जनता पार्टी घोर निंदा करती है इस हमले में सी.आर.पी.एफ. के 40 जवान शहीद हो गए l पार्टी इस आतंकवादी हमले में शहीद जवानों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है तथा दुख की इस घड़ी में पार्टी शहीद जवानों के परिवारों के साथ खड़ी है l कायराना करतूत की मुँहतोड़ जवाब हमारी भारतीय सेना उन्हें अवश्य देगी, किन्तु हम लोगों को भी अपना कर्तव्य निभाना होगा और उनकी इस कायराना हरकत के विरुद्ध अपना विरोध दर्ज करवाना होगा।
अतः आप सभी से अनुरोध है कि आप सभी अधिक से अधिक संख्या में यथा स्थान एवं यथा समय पोहचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाये हरीश शर्मा नरेंद्र ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे।
निवेदक:- विजय भाटी जिला अध्यक्ष भाजपा गौतम बुद्ध नगर





Post A Comment: