आशीष सिंघल:




ग्रेटर नोएडा- जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी आत्मघाती हमले में हुई जवानों की शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए आज ग्रेटर नोएडा स्थित रोजगार कोचिंग सेंटर के छात्र/छात्राओं ने "भारत माता की जय" उदघोष रैली का आयोजन ग्रेटर नोएडा के पी-3 सेक्टर से AWHO होते हुए परीचौक तक किया।जिसमे सैकड़ो लोग सम्मलित रहे।

रोजगार कोचिंग सेंटर के संचालक अंकित भाटी ने बताया आज सेंटर के सभी छात्रों द्वारा "भारत माता की जय" उदघोष रैली का आयोजन किया।जो पी-3 सेक्टर से शुरू होकर AWHO सोसाइटी होते हुए परीचौक पहुँची।जहाँ भारत माता के अमर सपूतों के बलिदान के लिए नारे लगाए। उन्होंने कहा कि  जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी आत्मघाती हमले में शहीद हुए 40 जवानों की शहादत को बेकार नहीं जाने देंगे उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने हमेशा अपने प्राणों को न्यौछावर कर देश की रक्षा के लिए हमेशा अग्रणी पंक्ति में रहकर देश के लोगों के लिए लड़ाई लड़ी है वीर शहीदों की शहादत को देश के लोग हमेशा याद रखेंगे । अंकित भाटी ने बताया कि आतंकी हमले से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ चुकी है ।यह आतंकी हमला निंदनीय हैं 40 जवानों की शहादत को संपूर्ण देश नमन करता है उन्होंने कहा कि आज देश के कोने कोने में पाकिस्तान एवं आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जवानों की शहादत को याद किया जा रहा है ।
        इस दौरान सुरेश कसाना, नमित भाटी, शिव भाटी, पिंटू सिंह, परमिनदर सिरोही, आशू भाटी, सुंदर भाटी, सोनू, मोहित, संदीप, अंकित मलिक, अभिनय, साकुल, मनीषा भाटी, श्वेता भाटी, गुंजन, सुरभि शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment: