आशीष सिंघल दनकौर:
आज दिनाँक 17-2-2019 दिन रविवार को हिन्दू युवा वाहिनी दनकौर मंडल की समीक्षा बैठक शिव दुर्गा मंदिर ऊँची दनकौर में हुई जिसका संचालन गुरु प्रसाद और अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नवीन पंडित ने की सभी कार्यकर्ताओं से अहम मुद्दों पर वार्ता करी गयी अगर दनकौर में कोई भी बाहरी व्यक्ति किसी के यहाँ किराये पर रहने या धार्मिक स्थानों पर रुकने आता है। तो मकान मालिक या धार्मिक स्थानों का ध्यान रखने वाले उसकी पूरी वेरिफिकेशन कराकर उसकी आई डी  अपने यहाँ के थानों में सूची पहुँचाये जिससे कि अपने यहाँ आने वालों की गतिविधि पता चल सके इसके लिये हिन्दू युवा वाहिनी दनकौर मंडल जिलाधिकारी को ज्ञापन देगी जिससे कि देश की रक्षा हो सके आतंकवादियों का समूह खत्म करने में देशवासियों को सहयोग करना पड़ेगा इसमें कार्यकर्ता भी जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी करेंगे बैठक में शिवम गोयल ,विशाल शर्मा,विकाश शर्मा,विवेक कसाना, कपिल नागर, मोहित रावत, धर्मी भाटी, रामपाल प्रजापति, उमाशकर, मनोज नागर, सोनू शर्मा, अतुल मित्तल, मनोज, संजय सैनी, मनीष राजपूत आदि मौजूद रहे। 
Share To:

Post A Comment: