क्षेत्र के रामपुर माजरा गांव निवासी व दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात रामकिशन कौशिक को शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित ...


दनकौर आशीष सिंघल  : 
दनकौर थाना क्षेत्र के रामपुर माजरा गांव निवासी व दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात रामकिशन कौशिक को शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उप राज्यपाल ने दिया। रामकिशन कौशिक ने बताया कि करीब 30 वर्ष पहले वह दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। व एएसआई के पद पर तैनात हैं। उनकी कार्यप्रणाली को देखते हुए शनिवार को दिल्ली पुलिस के 72वें स्थापना दिवस पर उप राज्यपाल अनिल बैजल ने राष्ट्रपति पुलिस पदक सम्मान से सम्मानित किया। इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।
साभार नवभारत टाइम्स नॉएडा समाचार 
Share To:

Post A Comment: