महाराजगंज/श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत परतावल कप्तानगंज मुख्य मार्ग पर परतावल  कुर्मी टोला  के समीप में एक छुट्टा पशू के टकराने से  बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया । मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा नगरौली निवासी पीयूष मिश्रा  पुत्र  रामनिवास उम्र 40 वर्ष थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज बताया जा रहा है । कि वह अपने बाइक से एक कप्तानगंज से परतावल आ रहे थे । तभी कुर्मी टोला के पास अचानक एक छुट्टा पशु के टकरा जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए । जिसकी सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा डायल  100 नम्बर पुलिस एवं 108 एम्बुलेंश को सूचित किया गया फोन पर सूचना पा कर मौके पर पहुची 100 नम्बर पुलिस घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए निकट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल लाया  गया । जहाँ डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने के कारण पीयूष मिश्रा को BRD मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया । प्राप्त सूचना के अनुसार मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान पीयूष की मौत हो गई । जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुँची। श्यामदेऊरवा पुलिस द्वाराशव को अपने कब्जे में ले लिया गया ।और  शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।                             
नागेन्द्र दूबे की रिपोर्ट
Share To:

Post A Comment: