आशीष सिंघल दनकौर ग्रेटर नोएडा
आगामी मोहर्रम के त्यौहार के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाने मे गुरुवार को एसडीएम सदर प्रसून द्विवेदी द्वारा कस्बे व क्षेत्र के सभ्रान्त नागरिकों के साथ थाना परिसर मे शान्ति समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया। एसडीएम सदर ने सभी सभ्रान्त व्यक्तियों से उनकी समस्याओं की जानकारी कर उनका समाधान भी किया। उन्होंने सभी को आगाह किया कि कोई ऐसा कार्य करने की कोशिश ना करें जिससे कस्बे और क्षेत्र का माहौल बिगड़ जाये। कस्बे व क्षेत्र का माहौल को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निबटा जायेगा। उनके द्वारा सभी गणमान्य व्यक्तियों से पूर्व की तरह ही आपसी प्यार और भाईचारे के साथ मोहर्रम और अन्य त्यौहारों को शान्ति पूर्वक मनाने की अपील की गयी। कस्बे व क्षेत्र के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने भी एसडीएम सदर प्रसून द्विवेदी को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया कि मोहर्रम और अन्य त्यौहारों पूर्व की भांति शान्तिपूर्ण तरीके और हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इसके अलावा एसडीएम सदर ने सभी ताजियादार से वार्ता की और उनसे ताजिया के रूट की जानकारी एवम् उस संबंध में दिशा निर्देश दिए गए। बिजली विभाग के अधिकारियों को भी मोहर्रम के दौरान ताजिया के रूट पर बिजली के तार हटाने के संबंध में, कस्बे में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु निर्देश दिए गए। नगर पंचायतों को भी उचित साफ सफाई और अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए। मीटिंग मे थाना प्रभारी दनकौर समरेश कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष दनकौर और बिलासपुर के अलावा कस्बे व क्षेत्र के सैंकड़ों गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।


Post A Comment: