आशीष सिंघल दनकौर ग्रेटर नोएडा




विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों के तीन जिलों (गौतम बुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, हापुड़,) की एथलेटिक्स प्रतियोगिता 04 सितेम्बर को आयोजित की गयी,जिसमे बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज दनकौर के छात्र अरबाज़ ने 400 मीटर दौड में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।

राहुल ने 600 मीटर दौड में प्रथम स्थान प्राप्त कर तीनो जिलो में नाम रोशन किया।

मोनू ने 800 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त कर दनकौर नगर व विद्यालय का नाम रोशन किया।
शिक्षक दिवस समाहरोह में प्रतीक चिन्ह देकर के सम्मानित किया व सभी छात्रों ने आगामी प्रतियोगिता में सफल होने का आचार्यों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।विद्यालय के प्रबंधक राकेश कुमार गर्ग ने सभी स्थान प्राप्त करता छात्रों की बधाई दी।कोच यशवीर नागर  का पूर्ण रूप से सहयोग रहा।
Share To:

Post A Comment: