आशीष सिंघल दनकौर ग्रेटर नोएडा
*सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज दनकौर में मनाया गया गुरू वन्दन(शिक्षक दिवस) समाहरोह*
*छात्रसंसद के पदाधिकारियों ने किया,गुरुजनों का सम्मान*
गुरु से शिक्षा,गुरु से दीक्षा,गुरु सबधन की खान रे।
गुरु जैसा नही कोई दूजा, बात हमारी मान रे।।
गुरु के चरणों मे जन्नत है,मुख पर वेद पुराण रे।
शास्त्र,शस्त्र विज्ञान ध्यान सब, गुरुवर की पहचान रे।।
आचार्य जनों को समर्पित इन्हीं भाव उदगारों के साथ आज दिनांक 05 सितम्बर 2019 को सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज दनकौर के प्रांगण में गुरू वन्दन समाहरोह मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहिनों ने गुरू के सम्मान में अनेकों संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किये।विद्यालय की छात्र संसद के पदाधिकारियों ने समस्त गुरुजनों को फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। प्रबंधक राकेश कुमार गर्ग ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं समस्त अचार्य बन्धुओं का कार्यक्रम में सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अन्त अध्यक्षीय उदबोधन के माध्यम से विद्यालय प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने की महती भूमिका को रेखांकित करते हुए उपस्थित भैया बहिनो को जीवन मे सदैव गुरु का सम्मान करने ,सदैव सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में हिमानी शर्मा, रितिका तिवारी,विधि विशाखा,नीरज,अतुल नागर,अतुल,वंश,हर्ष,कपिल,दीपांशु आदि भैया बहिनो ने प्रतिभाग किया।










Post A Comment: