आशीष सिंघल दनकौर ग्रेटर नोएडा
आज दनकौर के झाझर रोड पर स्थित यश कॉन्वेंट जू.हा.स्कूल (इंग्लिश मीडियम) में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल अध्यक्षा श्रीमती मंजू भाटी ने मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। द्रोण मेला दनकौर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी 33 छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के समस्त स्टाफ को उत्कृष्ट कार्यों के लिए भी पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर स्कूल अध्यक्ष श्रीमती मंजू भाटी, प्रिंसिपल संजना गुप्ता , राजेश कुमार , सुमित कुमार, संतोष लता, दया, संगीत शिक्षक दयानंदजी, पीटीआई उदयकुमारजी, नृत्य शिक्षका सृष्टि गर्ग, प्रिती, पूनम, शबनम, शबनम रोशन आरा,आशा शर्मा, उड़िया राय आभा कुमारी, रेनू , आंचल आदि स्टाफ मेम्बर्स ने भी शिक्षक दिवस की महत्व पर अपने अपने विचार रखे।






Post A Comment: