रबूपुरा डेडलाइन
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
रबूपुरा। रबूपुरा भाईपुर मार्ग पर रजवाहे के समीप गुरुवार शाम एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, रबूपुरा कोतवाली एरिया के खेड़ा मोहम्मदाबाद गांव निवासी किसान देवेंद्र का 23 वर्षीय पुत्र संजू गुरुवार शाम को अपने खेतों पर आया था। वहां से पैदल लौटते समय रबूपुरा-भाईपुर मार्ग पर रजवाहे के समीप किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने युवक को ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह युवक ने दम तोड़ दिया।


Post A Comment: