रबूपुरा डेडलाइन
रबूपुरा। एरिया के रुस्तमपुर गांव के समीप स्थित नारायणा पब्लिक स्कूल में चल रहे भारत स्काउट गाइड शिविर के दूसरे दिन, स्कूली छात्र व छात्राओं को आपातकालीन टेंट, बिना बर्तन के भोजन बनाना, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, पॉलिथीन उन्मूलन, सड़क सुरक्षा आदि के बारे में जानकारी दी गई है।ताकि इन सभी का प्रशिक्षण लेकर बच्चे आने वाले समय में इन विषयों को लेकर जनजागरुकता अभियान चलाएं । इस अवसर पर स्काउट गाइड ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक मनोज सिंह, संजय भाटी, राजलता भाटी, विकास कुमार, कादिर खान, बंटी आदि मौजूद रहे।




Post A Comment: