श्मशान घाट की चारदीवारी में ठेकेदार पर मानक के अनुसार सामग्री नहीं लगाने का दलित समाज ने लगाया आरोप

एसडीएम शिकारपुर को दलित समाज के लोगों ने उक्त प्रकरण से कराया अवगत

बुलंदशहर शिकारपुर नगर में छात्रावास के पीछे दलित समाज के शमशान की चारदीवारी का कार्य चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस चारदीवारी के लिए सरकार से ₹42000 का बजट पास हुआ है। दलित समाज के लोगों का कहना है की शमशान की चारदीवारी में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री लगाई जा रही है। तथा दलित समाज के लोगों ने ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए यह भी बताया है कि चारदीवारी में पीला इटों का प्रयोग किया गया है तथा मसाला भी सबसे घटिया क्वालिटी का लगाया जा रहा है। इस चारदीवारी की जो डीवीसी की गई है उसमें कोई सरिया नहीं लगाई गई है और थोड़े से दबाव से ही मसाला चारदीवारी से छूट रहा है और डीवीसी पर थोड़ा सा वजन रखने से ही डीवीसी टूटकर नीचे गिर जाती है यह आप वीडियो में साफ देख सकते हैं। दलित समाज के लोगों ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत नगर पालिका चेयरमैन फूल वती राना से की लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकला। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सतीश चंद गौतम का कहना है की कमीशन खोरी के चलते श्मशान घाट की चारदीवारी में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सतीश चंद गौतम,  विक्रम गौतम , अजीत कुमार गौतम,  मुकेश गौतम , सोनू गौतम , सुनील गौतम , जीनू गौतम, नेम सिंह, गौरी गौतम, आदि जाटव समाज के लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट मुकेश आर्य शिकारपुर बुलंदशहर
Share To:

Post A Comment: