रबूपुरा डेड लाइन
रबूपुरा। एरिया के एक गांव निवासी किसान नेता को फोन पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रबूपुरा कोतवाली एरिया के मकसूदपुर गांव निवासी जगदीश शर्मा एक किसान संगठन के स्थानीय पदाधिकारी है। जगदीश शर्मा का आरोप है की, शनिवार को उनके पास एक व्यक्ति ने खुद को जेवर तहसील का कर्मचारी बताते हुए गाली-गलौज की। आरोप है कि विरोध करने पर फोनकर्ता ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत रबूपुरा पुलिस से की है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Share To:

Post A Comment: