आशीष सिंघल दनकौर ग्रेटर नॉएडा

दनकौर : दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर विगत 22 अक्टूबर को जहांगीरपुर निवासी ट्रेक्टर चालक दीपक से करीब पौने सात लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया था। घटना के बाद मामले का पर्दाफाश करते हुए दनकौर पुलिस द्वारा आरोपित ट्रेक्टर चालक को हिरासत में लिया गया था। वहीं जहांगीरपुर निवासी पीड़ित आढ़ती मुकेश व अन्य किसानों द्वारा ट्रेक्टर चालक के खिलाफ लूट का झूठा षड्यंत्र रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े करते हुए किसानों द्वारा तीन दिनों तक दनकौर कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया था। लापरवाही बरतने और हिरासत से आरोपित ट्रेक्टर चालक के भाग जाने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दनकौर के पूर्व कोतवाली प्रभारी शमरेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर किया गया जबकि एक अन्य दरोगा की कोतवाली से रवानगी भी हुई। न्यायलय के आदेश के बाद मंगलवार को दनकौर पुलिस द्वारा पीड़ित किसानों के करीब पौने सात लाख रुपये उनके सुपुर्द किये गए। अपनी रकम वापिस मिलने के बाद पीड़ित किसानों के चेहरे खिल उठे। हालांकि कोतवाली से रकम वापिस लेने से पहले किसानों को रुपयों की रंगीन फोटो कॉपी करानी पड़ी जिसमे उनके 2400 रुपये खर्च हो गए।
Share To:

Post A Comment: