आशीष सिंघल दनकौर

दनकौर : गौतमबुद्ध नगर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा डीजल जेनरेटर के चलाने पर पांच नवंबर तक रोक लगाई थी। वहीं न्यायालय भी प्रदूषण को लेकर काफी सख्त है और सरकारों को फटकार लगाते हुए प्रदूषण की रोकथाम को लेकर हर सम्भव प्रयास का आदेश दिया है। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन द्वारा आदेश पारित किए जाने के बाद भी दनकौर क्षेत्र में एक ठेकेदार द्वारा मनमानी करके बेपरवाही से जेनरेटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। क्षेत्र के सालारपुर रोड के डिवाडर पर लगे पेड़ों में पानी डालने के लिए ठेकेदार द्वारा जेनरेटर का प्रयोग घण्टों किया गया। यह जेनरेटर सड़क के किनारे होने और उससे निकले धुंए के कारण वहां से होकर गुजर रहे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
Share To:

Post A Comment: