बुलंदशहर नगर सिकन्दराबाद में शांति व्यवस्था बनाने हेतु पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च।

  बुलंदशहर के तहसील सिकन्दरबाद में बीति रात्रि उ0प्र0  शासन के आदेश अनुसार नगर के मुखिया रविशंकर सिंह के नेतृत्व मे पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया। ओर नगर के मुखिया रविशंकर सिंह ने सभी नगर वासियों से अपील की नगर में शांति व्यवस्था बनाने रखे अगर कोई असामाजिक तत्व आपके आस पास हो या नजर आये तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दे। ओर अफवाहो पर ध्यान ना दे ओर किसी भी प्रकार का गलत व भडकाऊ मैसैज भी ना डाले। 
   यह फ्लैग मार्च जी0टी0 रोड कोतवाली से चलकर नगर के विभिन्न बाजारो व मुहल्लो से होकर वापस कोतवाली पहुंचा। 
   इस फ्लैग मार्च में नगर के मुखिया रविशंकर सिंह के साथ क्षेत्राधिकार राघवेंद्र मिश्रा व कोतवाल सुनील कुमार मय दल बल के साथ मुस्तैद नजर आये। 
 

बुलंदशहर से मुकेश आर्य के साथ प्राची शर्मा की रिपोर्ट
Share To:

Post A Comment: