आशीष सिंघल दनकौर ग्रेटर नोएडा
*साभार दैनिक पीड़ित मानव न्यूज*
(24 एक्सप्रेस न्यूज़ खबरों में सबसे तेज, निष्पक्ष एवं निर्भिक)
              4.11.2019

बुलंदशहर ☛ *आज और जहरीली हुई शहर की हवा, जिले का प्रदूषण दिल्ली से हुआ ज्यादा ।*
1. बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते बुलंदशहर जिले में कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और कॉलेज 4 व 5 नवंबर को रहेंगे बंद, डीएम ने आदेश किया जारी ।
☛ *अयोध्या प्रकरण में निर्णय आने से पूर्व DM और SSP ने जिला पंचायत सभागार में जनपद के मुस्लिम समाज के सम्मानित लोगों के साथ की शांति समिति की बैठक, सभी से माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को सहज भाव से स्वीकार करने हेतु किया प्रेरित ।*
1. की अपेक्षा प्रतिदिन मस्जिदों में होने वाली नमाज के पश्चात भाईचारा व सौहार्द बनाए रखने संबंधी की जाय तकरीर, सोशल मीडिया के दुरुपयोग के संबंध में भी लोगों को किया सचेत ।
☛ *सिटी के धमैड़ा तिराहे पर पकड़ी गई साढ़े 4 लाख रुपए की अवैध शराब, शहर कोतवाल अरुणा राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो शातिर शराब तस्करों को किया गिरफ्तार ।*
1. बुलेरो मैक्स ट्रक में लदी थी हरियाणा निर्मित शराब की 150 पेटियां, ट्रक और शराब दोनों को किया जब्त ।
☛ *देहात कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी में गौकशों पर कसा शिकंजा,* गांव सब्दलपुर निवासी सुफियान उर्फ बब्लू को रासुका में किया निरुद्ध ।
☛ *रिपोर्टिंग चोला चौकी क्षेत्र के गांव नगला बंसी में एक फौजी ने बहन की शादी के कार्ड में अपना नाम ना होने पर की फायरिंग, बाल-बाल बचा भाई ।*
1. फौजी धर्मेंद्र सिक्किम में है तैनात, उसकी बहन की 9 नवंबर को आनी है बारात, शादी के छपे कार्ड में अपना नाम होने पर उसने अपने दूसरे भाई पर की फायरिंग, हुआ फरार ।
☛ *एडीएम वित्त के पेशकार उदय कुमार तोमर को धमकी, ग्राम जलालपुर निवासी भोलू उर्फ  जितेंद्र ने व्हाट्सएप पर भेजें धमकी भरे मैसेज, पेशकार ने शिकारपुर थाने में तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट ।*
1. शिकारपुर थाना पुलिस की गुण्डा एक्ट की रिपोर्ट पर एडीएम वित्त ने नामजद उक्त आरोपी को किया था जिला बदर, उसे जिला बदर कराने में पेशकार पर था संदेह ।
☛ *ककोड़ क्षेत्र के गांव मेहम्मदपुर श्री में वृद्ध महिला की हत्या,* रात्रि में सोते समय बेटे ने की गला घोंटकर हत्या, मृतका के भाई ने थाने में तहरीर देकर भांजे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने आरोपी भांजा किया गिरफ्तार ।
☛ *बीबी नगर क्षेत्र के गांव सैदपुर रोड पर पकड़ा गया अवैध शराब का जखीरा,* पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से गैर प्रांत की 75 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद, शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में रहा सफल ।
☛ *अरनिया क्षेत्र के गांव क्योली खुर्द में दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता मालती,* मांग पूरी ना होने पर पति, सास और ससुर ने गला दबाकर की हत्या, मृतका के भाई ने तीनों के खिलाफ नामजद दर्ज कराई एफआईआर ।
☛ *स्याना क्षेत्र के गांव वैरा फिरोजपुर में अज्ञात* असमाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का किया प्रयास, रात्रि में शनिदेव मंदिर में मूर्ति को किया खंडित ।
☛ *स्याना कस्बा चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह जादौन के हत्थे चढ़ा नशे का सौदागर,* बुगरासी रोड से किया गिरफ्तार, दो प्लास्टिक के कट्टों में 27 किलो गांजा किया बरामद ।
☛ *सिकंदराबाद क्षेत्र में स्कॉर्पियो लूट की झूठी सूचना देने पर पीआरवी 3691 ने गाड़ी मालिक को थाने पर बैठाया,* प्रातः मालिक ने गाड़ी लूट की दी थी सूचना, जबकि सूचना देने से तीन घंटा पूर्व उक्त गाड़ी को जीटी रोड पर लावारिश हालत में खड़ी मिलने पर थाने में किया था दाखिल ।
☛ *नरसेना क्षेत्र के गांव रुंसी में महिला के साथ गैंगरेप,* गांव के ही 4 लोगों ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म, वीडियो क्लिपिंग बनाकर दी वायरल करने की धमकी, महिला ने थाने में तहरीर देकर नामजद कराई रिपोर्ट ।
☛ *DM और SSP ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च, अयोध्या प्रकरण के निर्णय को सहज भाव से स्वीकार करने हेतु आमजन से की अपील, सुरक्षा का दिया भरोसा ।*
1. इस दौरान दुकानों के बाहर सड़क मार्ग पर अतिक्रमण और अवैध रुप से खड़े वाहन हटवाए, पुन: अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के की दी चेतावनी ।
☛ *शिकारपुर की महिला दंत चिकित्सक श्रीमती पायल सैनी का UPPSC इलाहाबाद में दंत चिकित्सा अधिकारी के पद पर हुआ सलेक्शन, ओबीसी की मिली 1st रेंक, जबकि यूपी में मिली 2nd रेंक ।*
1. रोटरी क्लब बुलंदशहर फ्रेन्ड्स के सक्रिय सदस्य तुषार सैनी की पत्नी है पायल सैनी, प्रदेश में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में 2nd स्थान पाने पर बधाई देने वालों का लगा तांता ।

Share To:

Post A Comment: