बुलंदशहर जिले में रुकने का नाम नहीं ले रहा है तीन तलाक का मामला

दहेज की मांग पूरी न करने पर पति ने दिया पत्नी को दिया  दूसरी शादी के बाद तीन तलाक 

कोर्ट के आदेश पर शिकारपुर कोतवाली 7 लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा पंजीकृत शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव बादशाहपुर पचगाई का मामला

बुलंदशहर जिले में तीन तलाक का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन कहीं ना कहीं मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक का शिकार हो रही है। ऐसा ही मामला शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव बादशाहपुर पचगाईं का प्रकाश में आया है पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार काफी दान दहेज के साथ इशुब पुत्र इब्राहिम निवासी समकोला थाना गुलावठी के  साथ आज से 4 साल पहले हुआ था शादी के कुछ समय बाद से ही पीड़ित महिला के  ससुराल वाले आए दिन दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे तथा पीड़ित महिला के ससुराल वाले पीड़ित महिला को उसके मायके लेकर आए और वही तीन तलाक देकर चले गए पीड़िता ने बताया उसके पति ने दूसरी शादी भी कर ली है। अपने साथ हुई आप बीती का  दुखड़ा लेकर शिकारपुर कोतवाली पहुंची क्या उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई उसके बाद पीड़िता ने बुलंदशहर एसएसपी का दरवाजा खटखटाया उसके बाद कोर्ट के आदेश पर गत दिवस सात लोगों के खिलाफ शिकारपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत हुआ ।

बुलंदशहर से मुकेश आर्य के साथ प्राची शर्मा की रिपोर्ट
Share To:

Post A Comment: