बुलंदशहर राजधानी से मात्र 70 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर से तीन तलाक का मामला आया सामने तीन तलाक पर कानून बनने के बाद भी तीन तलाक जैसी घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है  स्याना कोतवाली क्षेत्र से  की रहने वाली  पीड़ित महिला शामा ने स्याना कोतवाली में तहरीर देकर दहेज की मांग पूरी ना होने पर पति द्वारा तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है शमा की शादी 2 वर्ष पूर्व बुलंदशहर के मोहल्ला साठा निवासी अफजाल से हुई थी पीड़ित महिला ने बताया जब से  शादी हुई है पति सास ननंद और देवर शादी में दहेज में की मांग करते थे दहेज में ₹ 2 लाख रुपए  की मांग करने लगे पैसे की मांग पूरी नहीं होने पर डेढ़ वर्ष पहले उसके पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया शमा ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति अपनी पहली पत्नी को भी  तलाक दे चुके हैं पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को उसका पति अफजल अपने भाई असलम के साथ  मेरे  गांव आया और जबरन मेरे बेटे के साथ ले जाने की जिद करने लगा पीड़ित महिला ने बेटे को देने से इंकार कर दिया इसके बाद पति अफजल ने पीड़ित महिला तीन बार तीन तलाक कह कर फरार हो गया पीड़ित महिला ने न्याय के लिए स्याना  कोतवाली  में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है स्याना कोतवाली प्रभारी ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है

बुलंदशहर से मुकेश आर्य के साथ प्राची शर्मा की रिपोर्ट
Share To:

Post A Comment: