प्रतीकात्मक फोटो
रबूपुरा। एरिया के भून्ना तगा गांव के जंगलों में स्थित दो किसानो की ट्यूबवेल से गुरुवार रात चोरों ने 2 मोटर चोरी कर ली। सुबह मौके पर पहुंचने पर किसानों को चोरी की वारदात की जानकारी हई। पीड़ित किसानो ने रबूपुरा पुलिस से इसकी शिकायत की है।
रबूपुरा कोतवाली एरिया के भून्ना तगा गांव निवासी किसान गोवर्धन व गिरधारी ने अपने खेतों की सिंचाई करने के लिए ट्यूबवेल पर बिजली चलित मोटर लगा रखी है। गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने दोंनो किसानो की मोटर चोरी कर ली। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Share To:

Post A Comment: