रबूपुरा। एरिया के यमुना एक्सप्रेस वे पर फलैदा गांव के पास ड्यूटी जा रहे एक बाइक पर सवार दो लोगों की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की भाई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर, वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, जेवर कोतवाली एरिया के दयानतपुर गांव निवासी राजकुमार अपने दोस्त उपदेश के साथ गत 30 नवंबर की रात बाइक पर सवार होकर नोयडा से अपनी ड्यटी खत्म कर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रबूपुरा एरिया के फलैदा गांव के समीप उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित राजकुमार के भाई देवेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर, उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Home
Unlabelled
रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज


Post A Comment: