आशीष सिंघल दनकौर ग्रेटर नोएडा


दनकौर : दनकौर कोतवाली क्षेत्र की सुरक्षा अब और अधिक बेहतर हो सकेगी। विगत काफी समय से पुलिसकर्मियों की कमी से जूझ रही दनकौर कोतवाली में दस नए कॉन्स्टेबलों की तैनाती की गई है। जिसके चलते पुलिसकर्मियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। कोतवाली क्षेत्र की सुरक्षा के लिए पांच चौकियां हैं। जिनमे कस्बा चौकी, स्पोर्ट सिटी चौकी, गुनपुरा चौकी, बिलासपुर चौकी व मंडी श्यामनगर चौकी सम्मिलित हैं। दनकौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत 71 गांव समेत दनकौर कस्बा, स्पोर्टसिटी, एनआरआई सिटी व दो विश्वविद्यालय आते हैं। इन सभी की सुरक्षा ले लिए अभी तक कोतवाली में 51 पुलिसकर्मी तैनात थे। जिनमें 31 पुरुष कॉन्स्टेबल, 5 महिला कांस्टेबल एवं 15 दारोगा सम्मिलित हैं। क्षेत्रीय प्रसार को देखते हुए यहां पुलिसकर्मियों की काफी कमी थी। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों की संख्यात्मक कमी को देखते हुए रविवार को 10 नए कॉन्स्टेबलों की तैनाती की गई है। जिसके बाद अब यह संख्या बढ़कर 61 हो गई है।

--------------------------

पेंडिंग पड़े हैं काफी मामले

- पुलिसकर्मियों की कमी के चलते कोतवाली के काफी मामले पेंडिंग हैं। अधिकतर दारोगा कोतवाली के कामों में ही उलझे रहते हैं। जिसके कारण मामलों को सुलझाने और जांच करने एवं चार्जसीट भेजने का बोझ काफी बढ़ गया है। इसके अलावा एक ही समय पर दो या अधिक स्थानों पर कोई दुर्घटना अथवा आपराधिक मामला होने पर पुलिसकर्मियों की कमी खलती थी। जिसके चलते व्यवस्था सम्भालने में कोतवाली प्रभारी को काफी समस्या आ रही थी। हालांकि 10 पुलिसकर्मियों की तैनाती के बाद भी अभी इस समस्या का पूरी तरह से समाधान तो नही हुआ है मगर काफी हद तक राहत मिलेगी।

------------------
कमरों की कमी से जूझ रही कोतवाली

- दनकौर कोतवाली में कमरों की संख्या काफी कम है। जिसके चलते दर्जनभर पुलिसकर्मियों को कस्बे में किराए के मकानों में रहना पड़ता है। इस कारण पुलिसकर्मियों की जेब भी ढीली हो जाती है। वहीं देर सवेर किसी काम के लिए कोतवाली में बुलाये जाने पर कभी कभी किराये पर रह रहे पुलिसकर्मियों को पहूंचने पर देर भी हो जाती है। इसके अलावा बैरक में  रह रहे पुलिसकर्मियों को जगह की कमी के चलते
 काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

---------------------------

कोतवाली में दस नए कॉन्स्टेबलों की तैनाती हुई है जिसके बाद काफी राहत मिलेगी। अन्य पुलिसकर्मियों पर से भी काम का भार कुछ कम हो सकेगा।
- अखिलेश प्रधान, कोतवाली प्रभारी दनकौर
Share To:

Post A Comment: