ग्रेटर नॉएडा आशीष सिंघल
,
दादरी में फोन पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि मायके से ढाई लाख रूपए ना लाने पर उसने फोन पर तीन तलाक दे दिया पीड़िता ने दादरी कोतवाली पहुंचकर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है पुलिस मामले की जांच कर रही है दादरी के नई आबादी में रहने वाले शब्बीर की बेटी सलमा का निकहा एक साल पहले बुलंदशहर के दरियापुर में रहने वाले नदीम से हुआ था आरोप है कि शादी के बाद से ही नदीम टेंपो खरीदने के लिए ढाई लाख की मांग करने लगा उसके परिवार वाले भी उसी का साथ दे रहे थे मांग पूरी ना होने पर उन्होंने सलमा को मारपीट कर घर से निकाल दिया मायके वाले उसे अपने साथ ले गए 13 सितंबर 2018 को महिला के पति ने उसे फोन किया और तीन बार तलाक बोल दिया इसके बाद सलमा ने पति नदीम सास समीना ननद रूबीना मदीना और देवर कदीम के खिलाफ दादरी कोतवाली में शिकायत की है कोतवाली प्रभारी राम सेन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है तहरीर के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.।


Post A Comment: