आशीष सिंघल दनकौर:
भारतीय किसान यूनियन अंबावता का एक प्रतिनिधि मंडल दनकौर कैनरा बैंक शाखा प्रबंधक से मिला शाखा प्रबंधक भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के एक कार्यकर्ता को पिछले कई महीनों से घुमा रहा है आपको अवगत कराना है दनकौर कोतवाली के गांव महमूदपुर निवासी सोबी नागर जिनके दादा जी का एक वर्ष पूर्व निधन हो चुका था उनके बैक खाते में कुछ रकम थी जिसको लेने के लिए उनके परिवार वालों को बैंक द्वारा कागज पूर्ति का बहाना लेकर घुमाया जा रहा था जबकि कागजी कार्रवाई पूरी कर दी गई सोबी नागर द्वारा इसकी जानकारी संगठन के पदाधिकारियों की दी तो भाकियू कार्यकर्ता शाखा प्रबंधक से मिले शाखा प्रबंधक ने एक सप्ताह का समय मांगा शाखा प्रबंधक को एक सप्ताह का समय देकर चेतावनी दी अगर एक सप्ताह में उनके कार्यकर्ता के पैसे नहीं दिये तो बैंक पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा इस मौके पर सोरन प्रधान, रमेश कसाना, नरेश चपरगढ, हरेन्द्र नागर, ओमवीर समसपुर, दुर्गेश शर्मा, नदीम मलिक ,कन्नू खटाना,कमल नागर, महरचंद,सुखबीर रीलखा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे!


Post A Comment: