आशीष सिंघल दनकौर
दनकौर थाना क्षेत्र के अच्छेजा बुजुर्ग गांव के शहजाद सोलंकी के नाम से हिंदू युवा वाहिनी दनकौर मंडल ने दनकौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है हिंदू युवा वाहिनी ने बताया शहजाद सोलंकी जो कि अच्छेजा बुजुर्ग गांव का निवासी है सोशल मीडिया पर किंग खान ए ए के नाम से एक ग्रुप चला रहा है जो कि देश विरोधी नारे बाजी लिख रहा था सोशल मीडिया पर जिससे क्षेत्रवासियों में भारी रोष है एवं शांति व्यवस्था भंग होने का अंदेशा है
हिंदू युवा वाहिनी दनकौर ने ऐसे व्यक्ति के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने के लिए अपनी शिकायत थाना परिसर में दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है



Post A Comment: