आशीष सिंघल ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा के देवला गांव में निर्माणाधीन मकान के सेफ़्टीटैंक में 9 साल की मासूम बच्ची के गिरने से मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि बच्ची आज खेलते हुए गायब हो गई, परिजन बच्ची को खोजते रहे पर वह नहीं मिली। बाद में निर्माणाधीन मकान के सेफ़्टीटैंक में बच्ची का शव मिला। जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची सूरजपुर थाने की पुलिस ने बच्ची को गटर के टैंक से निकाला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
ग्रेटर नोएडा के देवला गांव में निर्माणाधीन भवन में बना यह सेफ्टी टैंक 9 वर्षीय मासूम रंजना के लिए मौत का कुआं बन गया परिजनों का कहना है कि सुबह 5 बजे करीब रंजना घर के बाहर ही खेल रही थी। उसके बाद वह गायब हो गई, उसके परिवार वालों ने उसकी खूब तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। परिवार वालो ने सेफ्टी टैंक में उसकी भी तलाश की लेकिन रंजाना नहीं मिली। लेकिन जब दोबारा परिवार वाले बच्ची को तलाशते हुए सेफ्टी टैंक के पास पहुंचे, तो सेफ्टी टैंक बंद था। उसको खोलने पर बच्ची का शव पानी में तैरता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिवार वाले बच्ची की हत्या की आशंका जता रहे हैं उनका कहना है कि यदि बच्चे खेलते हुए गटर में गिरती तो आवाज जरूर लगाती, कुछ हलचल भी होती। लेकिन जब पहले परिवार वाले देखने गए तब गटर में कुछ भी नहीं था दोबारा देखने पर बच्ची का शव मिला, बच्ची के शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं है यही कारण है कि परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं।
बाइट : रचना सिंह (मृतक रंजना कि रिश्तेदार )
वीओ : पुलिस के अधिकरियों का कहना है कि पुलिस ने बच्ची का शव सेफ्टी टैंक से बरामद किया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा की मृत्यु कैसे हुई है। पुलिस ने परिवार को आश्वासन दिया है कि सारे मामले में दोषीयो खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बाइट : रणविजय सिंह (एसपी ग्रेटर नोएडा)


Post A Comment: