आशीष सिंघल ग्रेटर नोएडा

सिकंद्राबाद:चंद्रकांता महाविद्यालय, पिरबियावानी, बुलंदशहर,के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको  ने विशेष शिविर के तहत  बेनीपुर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ विप्लव के नेतृत्व में समस्त स्वयंसेवको ने ग्राम बेनीपुर का एक सर्वेक्षण किया।सर्वे के लिए 10 टीमो का गठन किया गया ,टीम के सदस्यों ने घर घर जाकर समाज मे व्यापत सामाजिक कुरीतियों के विषय मे जानकारी एकत्रित की ,जिसमे मुख्य रूप से गरीबी ,बेरोजगारी,बाल विवाह,दहेज प्रथा,अशिक्षा,पर्दा प्रथा,घरेलू हिंसा, जैसी सामाजिक बुराइयो हेतु कुछ सुझाव भी सुझाए ग्रामीण समस्याओ मेंसबसे महत्वपूर्ण समस्या गांव में नौजवान व्यक्तिओ का गांव से पलायन प्रमुख समस्या है,छात्रों ने यह महशूस किया कि किसी किसी परिवार में वृध्द व्यक्तिओ के अलावा कोई नही है,,नौजवान अपने रोजगार के लिए शहरों का रुख कर चुका है जिसकी वजह से ग्रामीण बुजुर्ग अकेला एवं तनाव महसूस करता है।
   शिविर के दूसरे सत्र में सामाजिक समस्याएं और उनका समाधान विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।जिसमें रितिक,रवि,कपिल,रीता,निकिता,छाया,सोनिया,उजाला,बबिता,नेहा,निशा,आदि ने अपने विचार रखे,इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी विप्लव ने स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा समाज अनेक सामाजिक बुराइयो से जुझ रहा है,जिसके लिए  हम उत्तरदायी है,क्योकि हमने इन्हें पैदा किया है,इसलिए हमारा ही यह कर्तव्य है कि हम इन समस्याओं का समाधान करें, अपने संबोधन मे  चंद्रकांत शर्मा ने सरकार का ध्यान  ग्रामीण परिवेश में रहने वाले नौजवानों की तरफ आकर्षित किया उन्होंने कहा कि अगर गांव में रोजगार की सुविधा एवं संशाधन सरकार उपलब्ध कराए तभी नौजवानों का पलायन नही होगा,नौजवानों क् पलायन गांव की सबसे बड़ी समस्या है,इसकी वजह से कई समस्याएं जन्म लेती है, इस मौके परअंजू,संजय,अशोक,मनोज,हारून,मौजूद रहे,इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे,
Share To:

Post A Comment: