केंद्रीय मंत्री, विधायक और अधिकारी करेंगे शिलान्यास
दनकौर आशीष सिंघल। झाझर कस्बे में इनायतपुर रोड पर शनिवार को क्षेत्र के 21 गांव की कन्या विद्यावती गर्ल्स डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए भूमि पूजन करेंगी। केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा, विमला सोलंकी विधायक सिकंदराबाद, धीरेंद्र सिंह विधायक जेवर, विजेंद्र सिंह विधायक खुर्जा, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर एच एस सिंह सहित सीबीडीटी के पूर्व चेयरमैन सुधीर चंद्रा के कर कमलों द्वारा डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए शिलान्यास किया जाएगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सरस्वती एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन डॉक्टर सतीश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में रमेश चंद्र विद्यापति चैरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली के राम अवतार गोयल, अरविंद गोयल, शशि गर्ग सहित क्षेत्र भर के शिक्षाविद, गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। सरस्वती एजुकेशनल ट्रस्ट के मैनेजर डॉ त्रिवेद कुमार शर्मा ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे और शिलान्यास कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे प्रारंभ होगा
समारोह में उधम नागर एंड पार्टी द्वारा लोक संगीत का कार्यक्रम भी होगा।


Post A Comment: