ग्रेटर नोएडा आशीष सिंघल।
गौतम बुद्ध नगर के भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक अनिल गोयल का कहना है कि अधिकारी छापेमारी के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं और सरकार को बदनाम कर रहे हैं और सही मायनों में व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है उन्होंने कहा कि व्यापारिक वर्ग भारतीय जनता पार्टी को सपोर्ट करता है लेकिन यह अधिकारी बेलगाम हो गए हैं और अवैध वसूली के नाम पर छापेमारी की जा रही है जगह-जगह छापेमारी कर लोगों से वसूली की जाती है कोई कार्रवाई नहीं की जाती उन्होंने बताया कि त्योहारों के आसपास यह लोग सक्रिय हो जाते हैं और छापेमारी के नाम पर व्यापारियों से पैसा वसूलते हैं उन्होंने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से की है और कार्रवाई की मांग की है उनका कहना है कि जब व्यापारी वर्ग का पैसा कमाने का वक्त होता है जब ही यह अधिकारी आकर उन पर दबाव बनाकर दहशत पैदा कर देते हैं और जिन लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए उन पर कार्रवाई ना करके सही लोगों को परेशान किया जाता है।
Share To:

Post A Comment: