(आशीष  सिंघल) 
ग्रेटर नोएडा ÷ जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी आत्मघाती हमले के विरोध में किसान एकता संघ के बैनर तले ग्रेटर नोएडा के परी चौक से पाकिस्तान की शवयात्रा  कमर्शियल बेल्ट से निकालकर वापस परी चौक पर पुतला का दहन किया गया ,जवानों की शहादत के सम्मान में विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम संघ के प्रदेश अध्यक्ष जतन सिंह भाटी के नेतृत्व में किया गया !




किसान एकता संघ के मीडिया प्रभारी आलोक नागर ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी आत्मघाती हमले में शहीद हुए 42 जवानों की शहादत को बेकार नहीं जाने देंगे, आतंकी हमले के विरोध में किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने परी चौक से कमर्शियल बेल्ट तक पाकिस्तान की अर्थी निकालकर पुतला दहन किया संगठन के रमेश कसाना कहा की भारत की सेना जल्द ही पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगी ,
किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ चुकी है यह आतंकी हमला निंदनीय हैं 42 जवानों की शहादत को संपूर्ण देश नमन करता है राष्ट्रीय महासचिव बृजेश भाटी व जिला अध्यक्ष कृष्ण नागर  ने बताया कि आज देश के कोने कोने में पाकिस्तान एवं आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जवानों की शहादत को याद किया गया 
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान,चौ बाली सिंह,रमेश कसाना,  जतन सिंह भाटी, बृजेश भाटी , आलोक नागर,प्रवीण भारतीय ,मोनू गुर्जर ,अमित अवाना,लोकेश भाटी ,कृष्ण नागर, पप्पू प्रधान,सुमित चपरगढ  हरेन्द्र सालारपुर,ओम नागर, मनोज नागर,आजाद सिंह ,मनवीर भाटी , उधम भाटी,रामानंद कसाना, राकेश नागर , प्रदीप भाटी ,अरविंद कपासिया,ओमबीर नागर, राममेहर प्रधान, राजू अच्छेजा, वीके चौधरी, कन्नू खटाना सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे
Share To:

Post A Comment: