(आशीष सिंघल)
साभार लाइव हिंदुस्तान टीम
साभार लाइव हिंदुस्तान टीम
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए सबसे बड़े आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 45 जवान शहीद हो गए। इस घटना की दुनियाभर में निंदा हो रही है। एक ओर पूरा देश इस कायराना हरकत का बदला लेने की मांग कर रही है, तो वहीं शहीद जवानों के परिवार भी गुस्से में हैं और किसी भी कीमत पर आतंकियों से प्रतिशोध चाहते हैं।
आतंकी हमले में झारखंद के गुमला जिले के विजय सोरेन भी शहीद हुए हैं। शहीद विजय सोरेन की बेटी की आंखों में आंसू और दिल में गुस्सा है, लेकिन अपने पिता की शहादत पर गर्व महसूस करते हुए उसने भारत सरकार से विनती की है कि मोदी साहब मेरे हाथ में भी हथियार दे दो मैं लूंगी अपने पापा की मौत का बदला। विजय सोरेन की बेटी रेखा सोरेन ने कहा, 'हमें हथियार दे दें, हम अपने पिता का बदला खुद ले लेंगे।'
गौरतलब है कि बीते गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए सबसे बड़े आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 44जवान शहीद हो गए।हमले के वक्त 2547 जवान 78 वाहनों के काफिले में जा रहे थे। इसी दौरान जैश-ए-मोहम्मद केआत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार से उनकी बस में टक्कर मार दी।धमाका इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए। करीब 10 किलोमीटर तक धमाके की आवाज सुनाई दी थी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमारे सुरक्षा बलों कीपूरी स्वतंत्रता दी गई है। उन्होंने कहा, "हमारे वीर जवानों में हमें पूरा विश्वास है। इस आतंकी घटना के पीछे जो ताकतऔर जो इसके लिए जिम्मेदार है उसे जरूर सजा दी जाएगी।"
पुलवामा आतंकी हमले पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे विश्व में अलग-थलग पड़ चुका हमारा पड़ोसी देश अगर येसमझता है कि जैसे घृणित कृत्य वह कर रहा है और जिस तरह की साजिशें रच रहा है, उससे वह हमारे देश मेंअस्थिरता पैदा करने में सफल हो जाएगा, तो वो बहुत बड़ी भूल कर रहा है।
पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा, ''पूरे विश्व में अलग-थलग पड़ चुका हमारा पड़ोसी देश अगर यह समझता है कि जिस तरह के कृत्य वह कर रहा है, जिस तरह की साजिशें कर रहा है, उससे भारत में अस्थिरता पैदा करने में सफल हो जाएगा, तो वह बहुत बड़ी भूल कर रहा है।"


Post A Comment: