आशीष सिंघल, दनकौर : दनकौर कोतवाली में तैनात पांच दारोगाओं पर कोतवाली प्रभारी द्वारा जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना एक बैठक में देर से पहूंचने पर हुआ। मिली जानकारी अनुसार करीब तीन दिन पहले किसी कारणवश दनकौर कोतवाली में एक बैठक होनी थी। जिसके संबन्ध में कोतवाली प्रभारी ने सभी दारोगाओं को सूचना भिजवाई थी। बैठक के समय सभी सिपाही और दारोगा समय पर पहूँच गए मगर पांच दारोगा बैठक शुरू होने के कुछ देर बाद पहुँचे तो कोतवाली प्रभारी ने समय का दुरुपयोग करने के सम्बंध में हिदायत दी। वहीं बैठक के बाद सभी पांच दारोगाओं पर दस-दस गमले कोतवाली में रखने का जुर्माना लगाया जिसके बाद सभी दारोगा बाजार से गमले खरीदकर लाये और पौधे लगाकर कोतवाली में रख दिए हैं। इस संबन्ध में कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान का कहना है कि दारोगाओं पर जुर्माना नही लगाया गया है बल्कि समय की महत्ता को समझाया गया है। वहीं कोतवाली में गमले लगाने से यहां का पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा।
Share To:

Post A Comment: