रबूपुरा डेडलाइन

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नगला हुकम सिंह गांव में कहासुनी को लेकर हुए विवाद में एक युवक को जहर देकर उसकी हत्या करने का मामला सामने में आया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 6 लोगों पर केस दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, रबूपुरा एरिया के नगला हुकुमसिंह गांव निवासी किशन सिंह का आरोप है कि गांव निवासी राजीव पक्ष के लोगों ने गत 19 नवंबर को उनके पुत्र सुनील को घर में बंद कर उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया है। इसके बाद 20 नवंबर को समझौते के आधार पर रबूपुरा पुलिस ने सुनील को रिहा कर दिया। आरोप है कि, 20 नवंबर की दोपहर को गांव निवासी राजीव व उसकी पत्नी ललिता ने गांव के पूर्व प्रधान सतपाल के यहां एक अवैध पंचायत का आयोजन किया और दबंगई के बल पर सुनील को अवैध पंचायत में बुलाया गया। आरोप है की, उक्त पंचायत में सुनील की बेरहमी से पिटाई की गई। वही आरोप है कि, राजीव की पत्नी ललिता ने सुनील की पंचायत में चप्पलों से पिटाई कर उसे बेइज्जत किया। उसके बाद उक्त लोगों ने सुनील को भुगतने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया। आरोप है कि इसके बाद 24 नवंबर की शाम करीब 5 बजे राजीव ने सुनील को अपने घर में जबरन खींच लिया और उसे मुंह में जबरन जहर उलट दिया। गंभीर हालत में घर पहुंचे सुनील को परिजनों ने जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सुनील को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान सुनील ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि इसकी शिकायत पीड़ित परिजनों ने रबूपुरा पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिजनों ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर रबूपुरा पुलिस ने ज्योति, ललिता, पूर्व प्रधान सतपाल, हरिकिशन व बच्चू सिंह पर हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Share To:

Post A Comment: