(दनकौर आशीष सिंघल)
महाराजा अग्रसेन एक पौराणिक कर्म योगी लोकनायक समाजवाद के प्रणेता युगपुरुष तपस्वी राम राज्य के समर्थक एवं महादानी थे इनका जन्म द्वापर युग के अंत कलयुग के प्रारंभ में हुआ था भगवान श्री कृष्ण के समकालीन थे महाराजा का जन्म अश्विन शुक्ल प्रतिपदा में हुआ जिसे अग्रसेन जयंती के रूप में मनाया जाता है नवरात्रि के प्रथम दिवस को अग्रसेन महाराज जयंती के रूप में मनाया जाता है l
अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा दनकौर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष सिंघल भट्टे वालों ने बताया महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में उनकी शोभायात्रा आगामी 14 अक्टूबर दिन रविवार को बड़े ही धूमधाम से श्री द्रोणाचार्य मंदिर से शुरू होकर दनकौर के मुख्य मार्गो से निकाली जाएगी एवं श्री द्रोणाचार्य मंदिर पर ही इसका समापन होगा महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा में अद्भुत झांकियों का एवं बाहर से आए हुए कलाकारों के द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा इस शोभायात्रा में बाहर से आए हुए बैंड एवं झांकियां शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण रहेंगे इस शोभायात्रा की चाक-चौबंद पुलिस की देखरेख एवं अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा दनकौर के सभी सम्मानित पदाधिकारी गण एवं सदस्यों के द्वारा एवं शहर के सभी सम्मानित सदस्यों को साथ लेकर इस शोभा यात्रा का संचालन किया जाएगा l







Share To:

Post A Comment: