राष्ट्र के निर्माण में शिक्षा अहम कड़ी। राकेश टिकैत।
(आशीष सिंघल)
एसडीआरवी स्कूल में ड्रेस वितरण का हुआ कार्यक्रम
दनकौर।
श्री द्रोण गौशाला समिति (रजिस्टर्ड) द्वारा संचालित एसडीआरवी विद्यालय में गुरुवार को रमेश चंद्र विद्यावती चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अरविंद गोयल की की उपस्थिति में उनकी माता विद्यावती देवी के द्वारा ड्रेस वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यावती देवी द्वारा प्ले क्लास की बच्ची त्रिष्टी शर्मा को अपने हाथों से ड्रेस वितरण की जिसमें मुख्य अतिथि राकेश टिकैत राष्ट्रीय प्रवक्ता (भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक) विशिष्ट अतिथि शशि गर्ग रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता रजनीकांत अग्रवाल (प्रबंधक द्रोण गौशाला समिति) ने की इस मौके पर राकेश टिकैत ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में शिक्षा का होना जरूरी है उन्होंने कहा कि आज जरूरी है शिक्षा का प्रचार और प्रसार किया जाए उन्होंने कहा कि स्कूलों में ऐसा पाठ्यक्रम हो जिसमें कई भाषाओं को ज्ञान दिया जा सके जिससे बच्चे और परिपक्व हो सके और विभिन्न भाषाओं के जरिए अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें इस मौके पर राकेश टिकैत ने स्कूल में बच्चों को ड्रेस वितरित की इस मौके पर स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया इस मौके पर द्रोणा गौशाला समिति के उपाध्यक्ष महिपाल गर्ग, वरुण गोयल, संदीप गर्ग उप प्रबंधक (द्रोण गौशाला समिति) सुशील बाबा ओम प्रकाश मास्टर एस
डीआरवी कान्वेंट स्कूल के संचालक संदीप जैन,पवन खटाना प्रदेश प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक), पंकज गुप्ता प्रदीप गर्ग राकेश तायल सोनू वर्मा,कुश चौधरी, सुभाष जैन, विकास गोयल ,महेंद्र शर्मा, आदेश गोयल, दीपांशु मित्तल, दीपक गर्ग, सोनू सिंघल, विमल गर्ग, प्रवेश मित्तल, स्कूल के प्रधानाचार्या गीता सिंह उप प्रधानाचार्य दीपा रस्तोगी सहित सारा स्टाफ मौजूद रहा





Post A Comment: