24 एक्सप्रेस न्यूज़ बुलंदशहर ब्यूरो
बुलंदशहर ☛ *पूर्व विधायक हाजी अलीम की बुलंदशहर स्थित आवास पर संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, हत्या, आत्महत्या में उलझी पुलिस ।*
1. रात करीब दो बजे अलीगढ़ से लौटे थे हाजी अलीम, सुबह काफी देर बाद तक बेडरुम का गेट ना खुलने पर खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे परिजन ।
2. बेडरुम में खून से लथपथ बेड पर पड़ा था शव, दाहिने कान के पास लगी थी एक गोली, जो कनपटी भेदती हुई तकिए से निकलते हुए दीवार से जाकर टकराई थी ।
3. पुलिस को शव के पास ही पूर्व विधायक की पड़ी मिली लाइसेंसी पिस्टल, मौके पर दो खोखे, एक बुलेट और पिस्टल की मैगजीन में तीन जिन्दा कारतूस हुए बरामद ।
4. तीन डाक्टरों के पैनल ने किया पूर्व विधायक के शव का पोस्टमार्टम, उनके जनाजे में हजारों समर्थकों की भीड़ रही मौजूद । आवास विकास कालौनी में स्थित क्रबिस्तान में परिजनों ने शव को किया सुपुर्द-ए-खाक ।
5. बंद कमरे में चली थी दो गोली, आखिर दूसरी गोली गई कहा, पुलिस को नही मिला दूसरा बुलेट । आवास पर नही लगे थे सीसीटीवी कैमरे । बंद कमरे में पिस्टल से फायर होने की रात में आवास पर मौजूद किसी को नही सुनाई दी आवाज ।
6. बुलंदशहर सदर सीट से वर्ष 2007 और 2012 में बसपा के टिकट पर दो बार विधायक बने थे 55 वर्षीय हाजी अलीम, 2017 के चुनाव में नही लगा पाए थे हेट्रिक ।
☛ *लाल तालाब के पास नगर पालिका की गुमदीनुमा दुकान पर* चेयरमैन और ईओ के फर्जी हस्ताक्षर व मौहर बनवाकर कब्जा करने का मामला, ईओ ने मुहल्ला शेखान निवासी इलियास के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट ।
☛ सिटी क्षेत्र में तैय्यब डेयरी के पास सड़क हादसे में घायल टांडा निवासी सरफराज की उपचार के दौरान मौत, एक पखवाड़ा पूर्व एक तेज रफ्तार बस ने दिया था रौंद ।
☛ सिटी के डीएम रोड पर गुण्डई, छात्रा के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को पीटा, दी जान से मारने की धमकी । भाई ने थाने में तहरीर देकर 6 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट ।
☛ *ADJ-9 सुधीर कुमार ने हत्या के एक मामले में तीन आरोपियों को किया दंडित,* उम्रकैद और 25-25 हजार रुपए अर्थदंड की सुनाई सजा । अभियोजन पक्ष की ओर से ADGC विमल कुमार ने की पैरवी ।
1. आरोपियों ने औरंगाबाद क्षेत्र के गांव लखावटी निवासी अनिल की 21.3.2017 को उधार दिए रुपयों का तगादा करने पर कर दी थी हत्या, सबूत मिटाने के लिए चेहरे को दिया था जला ।
☛ कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बंग्ला पूठरी से एक विधवा महिला का अपहरण, प्रात: टहलने के लिए जाते समय रास्ते से एक युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप । थाने में भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज ।
☛ सिकंद्राबाद में उधोग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने SDM को सौपा ज्ञापन, की त्यौहारों के मद्देनजर साप्ताहिक बंदी के दिन छूट की मांग ।
☛ *अग्रसेन जयंती पर आज शहर में निकली अग्र शिरोमणि महाराज अग्रसेन की शोभायात्रा,* अग्रसेन पार्क पर सुबह हुआ हवन, दोपहर बाद निकली शोभायात्रा । जगह-जगह शोभायात्रा का हुआ स्वागत ।
1. कृष्णानगर में दूज भवानी का गुरुवार 11 अक्टूबर को निकलेगा अखाड़ा, एक दिन पहले सिद्धपीठ श्री महाकाली मंदिर में अखाड़े से जुड़े लोगों ने जाकर किया पूजन ।
☛ *बरेली के ADG प्रेमप्रकाश से ऑनलाइन पेमेंट लेने के बाद तय समय पर सामान डिलीवर न करने पर एफआईआर,* ना-नुकर और बहानेबाजी करने पर एडीजी ने कोरियर और ऑनलाइन कंपनी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट ।
☛ गाजियाबाद जिले के कवि नगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक विजय कुमार ने थाना परिसर में ही खुद को गोली से उड़ाया, की आत्महत्या 
Share To:

Post A Comment: