ग्रेटर नोएडा। (शफ़ी मोहम्मद सैफ़ी)
आज श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई में गणेश पूजन के साथ रामलीला का मंचन का शुभारम्भ हुआ। इससे पहले मुख्य अतिथि विधायक दादरी तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह और एसएसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने रामलीला का उद्घाटन किया।अपने उद्बोधन ने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा प्रभु राम पिता का वचन निभाने के लिए 14 साल के वनवास को हंसते-हंसते चले गए। कहा कि भगवान राम का चरित्र जीवन में उतार लेने से मनुष्य का कल्याण संभव है। एसएसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने रामलीला के भव्य मंच और व्यवस्था की सराहना की। अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया अब रोजाना ध्वनी एवं प्रकाश के माध्यम से तीन घंटे की सम्पूर्ण रामलीला का मंचन किया जायेगा . उन्होंने कहा रामलीला का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्त्व है . रामलीला से हमें आदर्श जीवन जीने की सीख मिलती है। मीडिया प्रभारी चैनपाल प्रधान ने बताया आज राजस्थान के कलाकरों द्वारा गोस्वामी सुशील जी महाराज के निर्देशन में रामलीला के मंचन किया जा रहा है. आज पहले दिन शिवलीला देख दर्शक भावविभोर हो गए। इस मौके पर धार्मिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आनंद भाटी , शेरसिंह भाटी , अजय नागर ,ममता तिवारी, राजकुमार नागर , चैनपाल प्रधान, नीलम यादव,बालकिशन सफीपुर, अर्चना शर्मा आदि मौजूद रहे!



Post A Comment: