खबरों में सबसे तेज 
24 एक्सप्रेस न्यूज जो सब छुपाये उसे हम बताये
*
बुलंदशहर ☛ डिबाई थाने से *निलंबित इंस्पेक्टर परशुराम को हाईकोर्ट से राहत,* प्रारंभिक जांच से पहले निलंबन को ठहराया अनुचित, एसएसपी को दिए बहाल करने के निर्देश ।
1. थाने के सीयूजी नंबर से व्हाट्सएप पर चैटिंग के मामले में एसएसपी ने किया था सस्पेंड, खुद वादी बनकर अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा, एसपी देहात को सौंपी थी प्रारंभिक जांच । साइबर सैल की जांच में इंस्पेक्टर परशुराम पर लगे आरोप नही पाए गए सही ।
☛ *दिल्ली की तलाकशुदा समीना बेगम ने अपने पति को फंसाने और सुर्खियां बटोरने के लिए रचा था सिटी क्षेत्र के कालाआम इलाके में एसिड अटैक का नाटक,* साजिश में शामिल पकड़े गए एक कथित पत्रकार समेत दो लोगों को पुलिस ने भेजा जेल ।
1. पुलिस के लिए सिरदर्द बनी थी समीना बेगम, उसके कृत्यों का खुलासा होने पर पुलिस ने ली राहत की सांस । उसकी गिरफ्तारी के लिए कर रही प्रयास ।
2. हलाला के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के बाद चर्चा में आई थी समीना, संभल और बुलंदशहर में ऐसे ही अन्य महिलाओं के साथ फर्जी एसिड के दो मामले कराए थे दर्ज ।
☛ *तेज तर्रार इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह का इलाहाबाद से बुलंदशहर स्थानांतरण,* पूर्व में भी सिटी कोतवाली सहित खुर्जा, सिकंद्राबाद, जहांगीराबाद और कोतवाली देहात के रहे है कोतवाल ।
1. तैनाती के दौरान एक ज्वेलर्स के शोरुम में करोड़ों की डकैती का किया था खुलासा, डकैत ताऊ समेत 19 लोगों को पकड़कर भेजा था जेल ।
☛ *कोतवाली देहात क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा,* आज तड़के तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी । एक महिला समेत 4 लोगों की मौत, 6 गंभीर घायल ।
1. दिल्ली के रहने वाले है सभी लोग, आगरा से लौट रहे थे वापस, ठंडी प्याऊ के पास ड्राईवर को झपकी आने पर हुआ हादसा ।
☛ सिकंद्राबाद में पुलिस की पुराने जीटी रोड पर शराब तस्करों से मुठभेड़, शराब की 11 पेटी छोड़कर हुए फरार ।
☛ रामघाट क्षेत्र के गांव बझैड़ा में मर्डर, 48 वर्षीय किसान नेम सिंह को बदमाशों ने गोली से उड़ाया । पुलिस 24 घंटे बीतने के बाद हत्यारों का नही लगा पाई कोई पता ।
☛ जहांगीराबाद के मुहल्ला पाठक में महिला के साथ गैंगरेप, खरखौदा मेरठ के रहने वाले दो लोगों ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म । पुलिस ने दर्ज नही की एफआईआर, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा ।
☛ शिकारपुर क्षेत्र में गांव रानऊ के पास सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाईक सवार दो युवक कुचले । एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर ।
☛ खुर्जा क्षेत्र के गांव मौजपुर में विवाहिता की हत्या, पिता ने दहेज की खातिर मारने का लगाया आरोप, पति समेत 5 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट ।
☛ खुर्जा के मुहल्ला सराय मुर्तजा में युवक का साली पर आया दिल, प्रेमजाल में फंसाकर लेकर हुआ उड़नछू । किशोरी के पिता ने दामाद के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट ।
☛ *अविश्वास प्रस्ताव में हारी जहांगीराबाद की ब्लांक प्रमुख पिंकी देवी,* 81 बीडीसी मैम्बरों में 51 ने विरोध में किया मतदान ।
1. अनूपशहर के एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में अविश्वास प्रस्ताव पर आज हुआ था मतदान, अविश्वास पारित होने पर पिंकी देवी ने पद से दिया इस्तीफा 
Share To:

Post A Comment: